दिल्ली-नोएडा में रह रहे लोग जब भी वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाते हैं तो उनके दिमाग में सबसे पहले जिस हिल स्टेशन का नाम आता है वो है उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश। इसकी वजह है ये दोनों हिल स्टेशन दिल्ली-नोएडा से पास पड़ते हैं और 2-3 दिनों की छुट्टी में यहां वादियों की सैर किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बिल्कुल साफ-सुथरी जगहों पर जाना पसंद हैं। लेकिन हिल स्टेशनों पर भारी भीड़ की वजह से ज्यादा साफ सुथरा होने की उम्मीद करना निराशाजनक साबित हो सकता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हिमाचल प्रदेश में कुछ हिल स्टेशन ऐसे भी हैं जो काफी साफ-सुथरा होने के साथ साथ बेहद खबसूरत भी हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के सबसे साफ-सुथरा हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
बड़ोग
बड़ोग हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह हिल स्टेशन शिमला-कालका हाइवे पर कसौली के पास पड़ता है। इस जगह के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं लिहाजा यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। भीड़ कम होने की वजह से भी बड़ोग काफी साफ-सुथरा है। बड़ोग भूतिया सुरंग 33 के लिए भी जाना जाता है। बड़ोग भूतिया सुरंग को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसे ब्रिटिश इंजीनियर द्वारा बनाया गया था, जिसकी रेलवे सुरंग का निर्माण करते हुए अचानक मौत हो गई थी। ऐसे में अगर आप हिमाचल की खूबसूरत वादियों की सैर करना चाहते हैं तो बड़ोग आपके लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।
धर्मकोट
धर्मकोट धर्मशाला और मैक्लोडगंज के करीब स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की वादियां आपका मन मोह लेगी। ऑफबीट हिल स्टेशन होने की वजह से यहां भीड़ भी कम होती है। ऐसे में इस जगह को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।
परवाणू
परवाणू बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन अपनी शानदार घाटी और रोमांचक केबल कार राइड के लिए फेमस है। यहां की हरी-भरी हरियाली आपको दीवाना बना देगी। यहां कई लग्जरी रिजॉर्ट भी हैं। ऐसे में अगर आप यहां घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। यहां जानें के लिए कालका तक आएं और यहां से परवाणू के लिए ट्रेन लें।
करसोग
करसोग नेचर लर्वस के लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। करसोग घाटी हिमाचल प्रदेश के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। अगर आप भीड़ भाड़ से दूर शांति के कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं तो इस जगह पर जरूर जाएं।
नाहन
नाहन हिमाचल के सबसे खूबसूरत ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है। यहां की खूबसूरती को देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हरे भरे पहाड़, पुराने मंदिरों, झरनों, झीलों के बीच आप क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकेंगे।
