यात्रा

IRCTC Tour Package: इस बार मत जाना चूक, सस्ते में घूम आएं बाकू, ऐसे करें बुकिंग

Azerbaijan Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने बाकू का बेहद किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। पारंपरिक और आधुनिक शैली का अद्भुत मिश्रण देखने के लिए आप अजरबैजान की राजधानी घूमने जा सकते हैं। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी जैसे खर्चे से लेकर रहने, खाने-पीने तक सभी को डिटेल में समझते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Baku Tour Package: अजरबैजान की राजधानी बाकू घूमने का सुनहरा मौका है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को खासतौर से परिवार के साथ घूमने के लिए ही डिजाइन किया गया है जहां कम खर्चे में आप पूरा एन्जॉय कर सकते हैं। घूमने-फिरने के साथ ही बाकू अपने खानपान के लिए भी पर्यटकों का ध्यान खींचता है यहां प्लोव (चावल), लावाश (पकाया हुआ ब्रेड), और काबाब बेहद फेमस हैं जिसका स्वाद शायद ही आप कभी भूल पाएं।

गुवाहाटी से आपको फ्लाइट पकड़नी है। 12 अप्रैल 2025 को इंडिगो एयरलाइन से बाकू जाना होगा। 4 रात और 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। रहने-खाने के लिए आपको अलग से एक भी खर्चा करने की जरूरत नहीं है सबकुछ इस पैकेज में ही शामिल होगा।

बाकू में 3 रात शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। लंच से लेकर डिनर तक का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। ट्रैवल इंश्योरेंस और इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए रहेगा।

खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रिप पर इस पैकेज के लिए आपको 1,11,010 रुपए का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 98,650 रुपए तय किया गया है।आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EGO014 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595936696 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article