यात्रा

अगस्त ट्रैवल प्लान, घूम आएं ये 3 हिल स्टेशन, हरियाली और सुकून के लिए हैं परफेक्ट

August Travel Destinations: अगस्त का महीना घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए ताजगी के साथ कुछ नया एक्सप्लोर करने का मौका होता है। अगस्त के महीने में गर्मी से राहत मिल चुकी होती है और बारिश अपने चरम पर होती है ऐसे में इन 3 हिल स्टेशन की यात्रा आपके मानसून को यादगार बना सकती है।

Image

August Travel Destinations (image credit- canva)

August Travel Destinations India hills: अगस्त का महीना घूमने-फिरने के लिए एकदम परफेक्ट टाइम होता है। अगस्त के महीने में भारत के कई हिल स्टेशन एक नई जान के साथ खिल उठते हैं। बारिश, हरियाली और ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए आप इन 3 हिल स्टेशंस का रुख कर सकते हैं।

कोडाईकनाल (तमिलनाडु): अगस्त के महीने में सोलो और कपल ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट लोकेशन की अगर आप तलाश में हैं तो फिर आपको कोडाईकनाल का रुख करना चाहिए। कोडाई झील, फूलों से भरे घाट और बादलों से लिपटे जंगल कोडाईकनाल की पहचान है। अगस्त के महीने में ये हिल स्टेशन एक जादुई रूप ले लेता है। मदुरै इसके निकटतम एयरपोर्ट है।

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल): अगस्त में मानसून की ताजगी के साथ दार्जिलिंग और भी ज्यादा खिल उठता है। चाय, टॉय ट्रेन और बर्फीले नजारों का मजा आप यहां अगस्त के महीने में ले सकते हैं। टाइगर हिल, बाटासिया लूप, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे यहां का प्रमुख आकर्षण है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से टॉय ट्रेन या टैक्सी के द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है।

मुनस्यारी (उत्तराखंड): अगस्त के महीने में मुनस्यारी पूरी तरह से हरियाली और बादलों का स्वर्ग बन जाता है। ट्रैकिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए ये एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। पंचचुली ग्लेशियर, खलिया टॉप, बिर्थी फॉल्स यहां का प्रमुख आकर्षण है। शांत और ऑफबीट हिल स्टेशन की तलाश में पर्यटक यहां जाना पसंद करते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article