यात्रा

स्वर्ग से कम नहीं है ये 3 जगहें, सपने जैसा लगता है यहां रात का आसमान

Night Sky Watching India: शहर की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर अगर आप किसी शांत और ऐसी लोकेशन की जगह की तलाश में हैं जहां जाकर आप रात में तारों को निहार सकें तो ऐसा संभव है। भारत में मौजूद ये 4 जगहें आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं जहां आप चिलआउट के लिए जा सकते हैं।

Image

Stargazing Destinations India (Photo- canva)

Stargazing Destinations India: भारत में कुछ ऐसे स्थान मौजूद हैं जहां रात का आसमान किसी सपने से कम नहीं लगता है। अगर आप खुली रात में आसमान को निहारते हुए तारों की चादर का आनंद लेना चाहते हैं तो भारत में मौजूद इन 3 जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। शहर की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर यहां आप 2 पल शांति के बिता सकते हैं। तारों को निहारना आपके कभी ना भूल पाने वाला एहसास देगा। रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए भी ये जगह जन्नत से कम नहीं है।

हनले, लद्दाख: इस लिस्ट में नंबर 1 पर हनले, लद्दाख को शामिल किया गया है। भारत के सबसे ऊंचे और साफ आसमान वाले इलाकों में हनले की गिनती होती है। बिना प्रदूषण का आसमान, दूरबीन से तारों और ग्रहों को देखने का अनुभव आप यहां ले सकते हैं।

स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश: रात का जादू अगर आप बर्फीली घाटियों में लेना चाहते हैं तो स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं। कैम्पिंग और स्टार ट्रेल फोटोग्राफी का सुनहरा मौका ये जगह आपको देती है। न्यूनतम पॉल्यूशन इस जगह की खासियत है।

जैसलमेर (थार डेजर्ट), राजस्थान: थार रेगिस्तान की रातें ठंडी और साफ होती हैं यहां खुले आसमान के नीचे रातें किसी सपने के सच होने जैसा लगता है। स्टार वॉचिंग के साथ ही आप यहां डेजर्ट कैंप्स में लोक संगीत का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article