यात्रा

Assam Tourism Spots: चाय बागानों से लेकर नदी द्वीप तक, जानिए असम में घूमने की खास जगहें

Assam Tourism Spots: प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, चाय बागान, और ऐतिहासिक स्थल को करीब से देखने के लिए अगर आप कोई ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो असम आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। असम की यात्रा के दौरान आप इन 4 जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Image

Assam Tourism Spots (फोटो-canva)

Top Attractions In Assam: खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध असम हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाता रहा है। नॉर्थ ईस्ट का प्रमुख राज्य असम खूबसूरती के अलावा जैव विविधता के लिए भी पर्यटकों को लुभाता है। अगर आप अलग हटकर यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इस बार असम जाने का प्लान कर सकते हैं। असम की यात्रा के दौरान इन 4 डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करने के बारे में प्लान कर सकते हैं।

कामाख्या मंदिर: गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर को इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया गया है। शक्ति पीठों में से एक कामाख्या मंदिर तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है जहां आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क: UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट काजीरंगा नेशनल पार्क को इस लिस्ट में नंबर 2 पर शामिल किया गया है। एक सींग वाले गैंडे के लिए फेमस ये नेशनल पार्क सफारी के इच्छुक पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है।

माजुली द्वीप: बीचलाइफ का अगर आप मजा लेना चाहते हैं तो फिर माजुली द्वीप की यात्रा कर सकते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली द्वीप संस्कृति, मठ और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।

शिवसागर: अगर आप किसी ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर शिवसागर की यात्रा कर सकते हैं। अहोम राजाओं की राजधानी शिवसागर रंग घर, तालातल घर और शिव मंदिर के लिए फेमस है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article