कामाख्या देवी मंदिर, असम के शक्तिपीठ की पूरी ट्रैवल गाइड
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Jan 16, 2026, 02:30 PM IST
Kamakhya Temple Assam: अगर आप कामाख्या मंदिर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये ट्रैवल गाइड आपके बेहद काम आने वाली है। यहां मंदिर का समय और प्रवेश से लेकर कैसे पहुंचें और ठहरने का स्थान सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं।
कामाख्या देवी मंदिर
Kamakhya Temple Travel Guide: माता दुर्गा को समर्पित कामाख्या देवी मंदिर असम के गुवाहाटी शहर में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध और प्राचीन हिन्दू शक्तिपीठ है जिसकी यात्रा ना केवल धार्मिक अनुभव देती है, बल्कि यहां का प्राकृतिक और सांस्कृतिक वातावरण भी आपके मन को लुभाने का काम करता है। कामाख्या देवी मंदिर की यात्रा का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो यहां आपके लिए संपूर्ण ट्रैवल गाइड दी गई है जो आपकी यात्रा को सरल और आरामदायक बना देगी।
मंदिर का समय और प्रवेश: मंदिर में प्रवेश निःशुल्क है। आमतौर पर यह मंदिर सुबह 5:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर में 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। भीड़ से बचने के लिए वीआईपी दर्शन का विकल्प भी आप चुन सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति ₹501 का भुगतान करना होगा। टिकट मंदिर के काउंटर से ही मिल जाएगा।
ठहरने के स्थान: कई होटल और धर्मशालाएं मंदिर के पास उपलब्ध हैं जहां आप बजट के हिसाब से स्टे का विकल्प चुन सकते हैं। मंदिर परिसर के बहुत करीब अगर आप स्टे का विकल्प तलाश रहे हैं तो SHREENIWAS Kamakhya Dham जा सकते हैं। स्टे के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग का सहारा भी ले सकते हैं।
कैसे पहुंचें: अगर आप फ्लाइट से जाने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इसके निकटतम एयरपोर्ट है। मंदिर से एयरपोर्ट की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है जहां टैक्सी या कैब से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
रेल मार्ग: कामाख्या जंक्शन रेलवे स्टेशन (मंदिर से लगभग 3-4 किलोमीटर दूर) इसके निकटतम रेलवे मार्ग है। इसके अलावा आप गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर भी उतर सकते हैं जो मंदिर से 8 किलोमीटर दूर है।
सड़क मार्ग: अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि गुवाहाटी शहर के किसी भी हिस्से से बस, कैब या ऑटो के माध्यम से कामाख्या मंदिर आसानी से पहुंचा जा सकता है।
ट्रैवल टिप्स: शालीन और सम्मानजनक कपड़े पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें। जल्दी पहुंचने का प्रयास करें क्योंकि सामान्य दर्शन कतार में 3-5 घंटे तक का समय लग सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप Maa Kamakhya Devalaya की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।