Rules For Flight Travel In India : देश में हवाई यात्रा करना बहुत से लोगों का सपना आज भी होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बार-बार हवाई जहाज से इधर-उधर आते जाते हैं। हवाई यात्रा की टिकट काफी महंगी होती है, जिससे आपके यात्रा करने से पहले ही चुकाना होता है। क्योंकि इस यात्रा में आपको काफी ज्यादा पैसे देने होते हैं, इसलिए आपको सुविधाएं भी काफी ज्यादा दी जाती हैं। इसके साथ ही हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को विभिन्न अधिकार प्राप्त होते हैं, जो भारतीय नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बनाए गए हैं। ये सभी अधिकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और न्याय को सुनिश्चित करने के लिए हैं। आइए जानते हैं हवाई यात्रा से जुड़े कुछ जरूरी नियम...
सामान ले जाने का नियम
हवाई यात्रा के दौरान आपका लगेज बैग आपसे ले लिया जाता है, और कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से जहाज तक पहुंचाया जाता है। जिस दौरान वह खराब हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको सामान जमा करते समय बैग का एक वीडियो बना लेना चाहिए, जिससे यदि कोई नुकसान हो तो आप उसका मुआवजा ले सकें।
उड़ान में देरी के नियम
यदि आपकी उड़ान में 1 दिन यानी 24 घंटे तक की देरी होती है, तो एयरलाइन कंपनी को यात्रियों के भोजन और खानपान की व्यवस्था करनी होगी। वहीं यदि यह देरी 24 घंटे से अधिक की होती है, तो एयरलाइन कंपनी अपने यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था करनी होगी।
अभद्र व्यवहार पर कार्यवाही
हवाई जहाज से सफर के दौरान यदि कोई यात्री जहाज के कर्मचारियों या किसी भी स्टाफ के साथ किसी तरह का अभद्र व्यवहार करता है। तो उसे 'नो फ्लाई लिस्ट' में डाला जा सकता है। इस लिस्ट की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं, जिसमें पहली श्रेणी (मौखिक अभद्रता) में 3 महीने के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाता है। जबकि दूसरी श्रेणी (शारीरिक अभद्रता) में 6 माह के प्रतिबंध का प्रावधान है। वहीं तीसरी श्रेणी (जीवन को खतरे में डालना) में 2 साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
