Sawan 2023

Sawan 2023: सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस साल ये पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। यानि इस बार सावन महीना करीब 2 महीने तक चलेगा। इस महीने में शिव जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ेंगे।