अध्यात्म

Sawan 2024 FAQs: सावन में बाल कटा सकते हैं, नाखून काट सकते हैं, नॉनवेज खा सकते हैं, शराब पी सकते हैं?

Sawan 2024 FAQs: सावन में बाल कटवाने, नाखून काटने, मीट खाने और शराब पीने से क्यों मना किया जाता है? जानिए सावन में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब।

Image

Sawan Me Kya Nahi Karna Chaiye 2023, What Should Not To Do In Sawan 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • सावन में शराब क्यों नहीं पीना चाहिए?
  • सावन में नॉनवेज खाने के नुकसान?
  • सावन में नाखून और बाल कटवा सकते हैं?

Sawan 2024 FAQs: सावन महीने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। जैसे क्या सावन में नॉनवेड खा सकते हैं, शराब पी सकते हैं, नाखून काट सकते हैं या बाल कटवा सकते हैं। अगर आपके मन में भी इसी तरह के सवाल हैं तो हमारे इस आर्टिकल में आपको इन सभी के जवाब मिलेंगे। जिससे आपकी कन्फ्यूजन हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। साथ ही आप ये भी जानेंगे कि क्यों सावन में कुछ विशेष कार्यों को करना वर्जित माना गया है।

सावन में शराब पी सकते हैं? (Sawan Me Beer Pi Sakte Hai)

धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो इस पवित्र महीने में शराब नहीं पीनी चाहिए। इससे हमारे ग्रह-नक्षत्र बिगड़ सकते हैं। वहीं साइंस के नजरिए से भी देखा जाए तो इस महीने में बीयर का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस महीने में इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे में हम इस महीने इन चीजों का सेवन करेंगे तो इसका हमारे शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

सावन में बाल काट सकते हैं? (Sawan Me Baal Kat Sakte Hai)

सावन में बाल कटवाने की कोई मनाही नहीं है। आपको सिर्फ उस दिन बाल कटवाने से बचना चाहिए जब आपने व्रत-उपवास रखा है। अन्यथा आप बाकी दिन बिना संकोच के बाल कटवा सकते हैं।

सावन में नाखून काट सकते हैं? (Sawan Me Nakhun Kat Sakte Hai)

सावन के महीने में नाखून काटने पर भी कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन जिस दिन आपका व्रत हो उस दिन आप नाखून काटने से बचें। इसी के साथ मंगलवार, गुरुवार और शनिवार में भी नाखून न कांटे। बाकी दिन आप ये काम कर सकते हैं।

सावन में नॉनवेज खा सकते हैं? (Sawan Me Chicken Kha Sakte Hai)

धार्मिक दृष्टि से देखें तो सावन महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए इस महीने में मांसाहार भोजन नहीं करना चाहिए। वहीं साइंस भी इस बात को सही मानता है कि सावन में इस तरह का भोजन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल सावन को प्रजनन यानी ब्रीडिंग का महीना माना जाता है। ज्यादातर जीव इसी महीने में ब्रीडिंग करते हैं। यदि हम कोई ऐसा जीव खाएंगे जो प्रेग्नेंट हैं तो इससे हमारे शरीर को भारी नुकसान पहुंचेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article