अध्यात्म

Sawan Last Monday 2023: सावन के आखिरी सोमवार करें इस विधि से पूजा, भगवान महादेव होंगे प्रसन्न

Sawan Last Monday 2023: सावन का महीना जल्द ही समाप्त होने वाला है। इस साल मलमास के कारण ये महीना इस बार पूर 59 दिन का रहा है। इस साल सावन में 4 की जगह 8 सोमवार पड़ें हैं। सावन का आखिरी सोमवार कब होगा। सावन के आखिरी सोमवार के दिन किस विधि से पूजा करें। यहां जानें सारी डिटेल।

Image

Sawan Last Monday 2023

Sawan Last Monday 2023: सावन के पवित्र महीने का समापन जल्द होने वाला है। सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में सोमवार के दिन विधिवित भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार अधिकमास के कारण सावन का महीना 59 दिन का रहा है। इस बार शिव भक्त को भगवान महादेव की भक्ति के लिए पूरे 2 महीने का समय मिला है। सावन में अब तक 7 सोमवार पूरे हो चुके हैं। अब आखिरी सोमवार का व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं सावन का आखिरी सोमवार किस दिन रहेगा।

Sawan Last Monday 2023 Date

सावन का महीना जल्द खत्म हो जाएगा। अब तक सावन के 7 सोमवार पूरे हो चुके हैं। इस बार सावन का आरंभ 4 जुलाई 2023 से हुआ था और इस बार इस महीने का समापन 31 अगस्त को होने वाला है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार का व्रत 28 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। इस दिन सावन के महीने का सोम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में इस दिन पूजा करना और अधिक शुभ फल देने वाला हो सकता है। दोनों ही व्रत भगवान शिव को समर्पित होते हैं।

सोमवार पूजा विधि

सावन के आखिरी सोमवार के दिन सुबह जल्दी स्नान कर भगवान शिव का ध्यान करें।

व्रत का संकल्प लें।

मंदिर में जाकर जल चढ़ाएं भगवान शिव का दही दूध या शहद से अभिषेक करें।

इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें।

भगवान शिव का मंत्र पढ़ें।

इसके बाद भगवान शिव की आरती करें।

प्रदोष के दौरान रात्रि में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article