अध्यात्म

Varalakshmi Vrat 2023: सावन के आखिरी शुक्रवार के दिन करें ये उपाय , होगी धन की वर्षा

Varalakshmi Vrat 2023: सावन का पवित्र महीना बहुत से कारणों की वजह से शुभ माना जाता है। सावन के महीने में कई तरह के व्रत त्योहार मनाये जाते हैं। इस बार अधिकमास की वजह से सावन का महीना पूरे 2 महीने का है।

Image

varlakshmi vrat

Photo : iStock

Varalakshmi Vrat 2023 Upay: सावन का शुभ महीना चल रहा है। सनातन धर्म में सावन को बेहद ही शुभ माह माना जाता है। सावन के महीने में विशेषकर भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है की सावन में शिव जी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन में सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। सावन मास के अंतिम शुक्रवार को वरलक्ष्मी का व्रत किया जाता है। वरलक्ष्मी माता लक्ष्मी का ही एक रूप हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त वरलक्ष्मी व्रत का विधिपूर्वक पालन करते हैं, उनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस बार वरलक्ष्मी का व्रत 25 अगस्त 2023 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। ये व्रत हमेशा सावन के आखिरी शुक्रवार को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं विधि - विधान के साथ इस व्रत को करती हैं। ये व्रत अधिकतर दक्षिण की तरफ मनाया जाता है। आइए जानते हैं वरलक्ष्मी के दिन किन उपायों से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

Varalakshmi Vrat 2023 Upay

  • वरलक्ष्मी व्रत के दिन महिलाएं आंगन में या मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं और द्वार के दोनों ओर कुमकुम और हल्दी से स्वस्तिक बनाएं । इस दिन सात कन्याओं को घर बुलाकर चावल की खीर खिलाएं। माना जाता है कि इसी वजह से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। घर में किसी भी प्रकार का आर्थिक संकट नहीं होती है।
  • सावन के आखिरी शुक्रवार वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर के आंगन में हरसिंगार का पौधा लगाएं। ऐसी मान्यता है कि हरसिंगार के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन ये पौधा लगाने से साल भर घर में तरक्की बनी रहती है।
  • सावन के आखिरी शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का ध्यान करें और कमलगटे की माला से महालक्ष्मी गायत्री मंत्र ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्’का जाप कम से कम 108 बार करें । ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  • वरलक्ष्मी व्रत के दिन गाय की सेवा करें । गाय को रोटी खिलाएं। ऐसी मान्यता है की गाय को खुश करके 33 कोटि देवी- देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article