अध्यात्म

Sawan 2023: जानिए कब खत्म हो रहा है सावन, शिव भक्ति के लिए क्यों होता है खास

Sawan 2023: शास्त्रों में सावन के महीने का विशेष महत्व माना गया है। सावन के महीने में शिव भक्त महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में शिव की भक्ति करने से साधक सारी मनोकामना पूरी होती है। सावन का महीना कब खत्म होने वाला है। सावन में शिव की पूजा क्यों की जाती है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Sawan Last Day 2023

Sawan Month Last Date 2023: सनातन धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा- उपासना की जाती है। जल्द ही सावन का महीना समाप्त होने वाला है। इस बार ये महीना अधिकमास के कारण पूरे 2 महीने का रहा है। दो महीने के कारण इस बार सावन और भी ज्यादा खास हो गया । सावन का महीना 31 अगस्त 2023 गुरुवार के दिन समाप्त होने वाला है। इस बार भगवान शिव की भक्ति के लिए साधकों को पूरे दो महीने का वक्त मिला है। ये महीना शिव भक्ति के लिए खास होता है। सावन की समाप्ति के बाद भाद्रपद का महीना शुरू हो जाएगा। सावन के महीने में अनेक तीज- त्योहार मनाये जाते हैं। राखी का त्योहार भी इसी महीने में मनाया जाता है। आइए जानते हैं सावन का महीना शिव भक्ति के लिए क्यों खास होता है।

शिव की पूजा के लिए खास है सावन

हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व होता है। इस महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में हर एक भगवान को सप्ताह का एक दिन समर्पित है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन होता। इस कारण सावन के सोमवार का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक के मन की सारी इच्छा पूरी करते हैं। जो भी कुंवारी कन्या सावन के सोमवार व्रत का विधिवत पालन करती हैं, उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। आज सावन का आखिरी सोमवार है। शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। सावन के महीने को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलना का महीना माना जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article