Sawan Purnima 2023 Date: सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। सावन माह के पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। सावन पूर्णिमा को श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का काफी महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि श्रावणी पूर्णिमा के दिन जो भी साधक सच्चे मन से शिव जी की पूजा- अर्चना करते हैं उनकी सारी इच्छा पूरी होती है। श्रावणी पूर्णिमा के दिन रात के समय लक्ष्मी जी की पूजा करने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिल जाता है। इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत 30 अगस्त 2023 को बुधवार के दिन रखा जाएगा। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है।
सावन पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त के दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 31 अगस्त की सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस तरह से ये व्रत 30 अगस्त को बुधवार के दिन ही रखा जाएगा। इस दिन शाम में ही पूजा की जाती है, इसलिए पूजा का शुभ समय रात में ही होगा।
