सारा अली खान

बॉलीवुड की न्यू एज अभिनेत्री सारा, पटौदी खानदान के छोटे नवाब सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। 12 अगस्त 1995 को मुंबई में जन्मी सारा ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 27 वर्षीय सारा पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं, उन्होंने 2016 में न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। इंडस्ट्री में आने से पहले उनके माता-पिता यही चाहते थे कि वे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे। शर्मिला टैगोर की पोती सारा, करीना कपूर की स्टेप डॉटर भी हैं। बता दें कि दोनों का रिश्ता हमेशा से ही काफी अच्छा और सुलझा हुआ रहा है।

इसी के साथ, सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। सारा अली खान सिंबा, अतरंगी रे, लव आज कल, कुली नंबर. 1 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। सारा का नाम कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह राजपूत, जेहन हांडा, हर्षवर्धन कपूर, ईशान खट्टर और वीर पहारिया के साथ कई बार जुड़ चुका है। सारा के तीन भाई हैं, जिनमें से इब्राहिम रियल और तैमूर एवं जहांगीर स्टेप ब्रदर्स हैं।