बॉक्स ऑफिस

PPAWD Box office Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई आयुष्मान खुराना की फिल्म, देखें आंकड़े

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 3: मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'पति पत्नी और वो दो' तीन दिनों में 20 करोड़ रुपये कमा नहीं पाई है।

Image

देखिए 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 3: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) 15 मई को रिलीज की गई थी। सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिव्यू के बाद भी यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। हैरानी की बात यह है कि यह मूवी तीन दिनों में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखते हैं कि फिल्म 'पत्नी पत्नी और वो दो' 3 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। (यह भी पढ़ें: Salman Khan ने 60 साल की उम्र में फ्लॉन्ट किए 6 पैक्स एब्स, पोस्ट में कही 'अकेले और तन्हा' होने की बात)

'पति पत्नी और वो' की कमाई रही है निराशाजनक

Sacnilk के अनुसार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शनिवार को यह मूवी 5.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। तीन दिनों में यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 17.50 करोड़ रुपये का बिजनेस ही कर पाई है। मेकर्स को उम्मीद थी कि शुरुआती वीकेंड में यह कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के पार जाएगा लेकिन यहां तो 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ है। वीक डेज में इस मूवी के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: Tejasswi Prakash और Karan Kundrra का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, कपल की हालत देख फूटा फैंस का गुस्सा)

Pati Patni Aur Woh Do

Pati Patni Aur Woh Do

'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है आयुष्मान खुराना की फिल्म

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना की यह मूवी 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे को अहम रोल में देखा गया था। वहीं दूसरी ओर 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान औजर रकुल प्रीत सिंह को मुख्य भूमिका में देखा जा रहा था। फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह सोढ़ी सुरिंदर, दुर्गेश कुमार, आयशा रजा मिश्रा, शिरीष कुमार शर्मा और दीपिका अमीन भी अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article