राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर (REET), अजमेर राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित और संचालित की जाने वाली परीक्षा है। इस अध्यापक पात्रता एग्जाम के तहत तृतीय श्रेणी के शिक्षकों का चयन किया जाता है। ये भी दो स्तरों पर करवाई जाती है, जिसमें पहले स्तर को पार करके उम्मीदवार 1 से 5 तक के बच्चों को और दूसरा स्तर पार करके 6 से 8 तक के स्कूली बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य माने जाते हैं। राजस्थान सरकार द्वारा करवाई जाने वाली इस परीक्षा को उतीर्ण करने के लिए उम्मीदवार का पहले स्तर के लिए BSTC कोर्स किया हुआ होना। और दूसरे के लिए B Ed का डिग्रीधारी होना आवश्यक है।
राजस्थान रीट की एग्जाम में बाल विकास, शिक्षा शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, आदि भाषाओं का ज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की जानकारी होना आवश्यक है। परीक्षा देने वाला उम्मीदवार अगर किसी समाज की किसी खास श्रेणी या तबके से आता है, तो उसके लिए पात्रता में विशेष छूट का प्रावधान भी है। परीक्षार्थी के लिए कोई उम्र सीमा या फिर तय नंबर ऑफ अटेम्ट्स नहीं हैं। हालांकि आप तब ही परीक्षा दे सकते हैं, जब आप शैक्षिक रूप से योग्य माने जाएंगे।