एजुकेशन

RSMSSB REET Marks 2022: जारी हुई रीट लेवल 1 और 2 मार्कशीट, इस लिंक से तुरंत चेक करें स्कोर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 4, 2023, 06:44 PM IST

RSMSSB REET Marks 2022, Rajasthan REET Level 1 and 2 Marksheet 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट लेवल 1 और 2 परीक्षा की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आज जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

RSMSSB REET Marks 2022 OUT

RSMSSB REET Marks 2022, Rajasthan REET Level 1 and 2 Marksheet 2022: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने रीट लेवल 1 और 2 परीक्षा के मार्क्स (Rajasthan REET Marks 2022) जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से रीट मार्कशीट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रीट लेवल 1 और 2 मार्क्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

RSMSSB REET Marks 2022: कब हुई रीट परीक्षा

राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन इस साल 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 मार्च को जारी की गई और इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फिर फाइनल आंसर-की जारी की गई।

Rajasthan REET Marks 2022: कब जारी हुआ रिजल्ट

बोर्ड ने अलग अलग विषयों के लिए प्राथमिक लेवल टीचर का रिजल्ट 31 मई और उच्च प्राथमिक टीचर का 2 जून को जारी किया। बोर्ड ने आज इस परीक्षा के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Rajasthan REET Marksheet 2022

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Primary & Upper Primary School Teacher (Level- 1 & 2) 2022 : Marks Sheet पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी रीट मार्कशीट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB REET Marksheet 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान रीट परीक्षा के माध्यम से कुल 48000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article