एजुकेशन

REET Certificate 2025 Released: जारी हुआ राजस्थान रीट सर्टिफिकेट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

REET Certificate 2025 Sarkari Result Download Link at rajeduboard.rajasthan.gov.in, reet2024.co.in: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रीट सर्टिफिकेट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

REET Certificate 2025 Released

REET Certificate 2025 Sarkari Result Download Link at rajeduboard.rajasthan.gov.in, reet2024.co.in: रीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in से राजस्थान रीट सर्टिफिकेट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रीट सर्टिफिकेट 2025 प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan REET Result 2025: मई में जारी हुआ था रीट रिजल्ट

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी को तीन पालियों में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 8 मई को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में कुल 13 लाख 77 हजार 256 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रीट लेवल 1 के लिए 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल 2 के लिए 9 लाख 70 हजार 303 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब बोर्ड ने रीट सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में रीट सर्टिफिकेट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download REET Certificate 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान रीट सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी रीट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Result 2025: राज्य स्तरीय परीक्षा

राजस्थान रीट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। रीट के तहत दो पेपर होते हैं, रीट पेपर 1 कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षक पदो पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि, दूसरा पेपर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए होता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article