RSMSSB REET Level 2 Result 2023, Rajasthan Upper Primary School Teacher Result 2023: राजस्थान रीट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 जून को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB REET Level 2 Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान रीट परीक्षा के माध्यम से लेवल 2 शिक्षक के कुल 27000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें संस्कृत के 1808 पद और हिंद विषय के 3176 पद शामिल हैं। संस्कृत विषय के लिए राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और हिंदी विषय कि लिए 26 फरवरी को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं।
Rajasthan REET Level 2 Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
रीट परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 55 प्रतिशत और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 36 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to download Rajasthan REET Level 2 Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान रीट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan REET Result 2023: वेबसाइट पर रखें नजर
राजस्थान रीट परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। बोर्ड की ओर से इसकी सूचना अलग से दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
