एजुकेशन

REET Mains Result 2026: राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट कब तक आएगा, कब और कहां से देखें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से जल्द ही लेवल 1 और लेवल 2, दोनों के उम्मीदवारों के लिए REET Mains Result 2026 जारी करने की उम्मीद है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें rssb.rajasthan.gov.in पर से देखा जा सकेगा।

Image

REET Mains Result 2026

REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही लेवल 1 और लेवल 2, दोनों उम्मीदवारों के लिए REET Mains Result 2026 जारी कर सकता है। गौरतलब है, राजस्थान तीसरी-श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपने स्कोर का इंतजार कर रहे हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें rssb.rajasthan.gov.in पर से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा। यह भर्ती अभियान पूरे राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 7,759 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

इन खाली पदों में REET Mains Result 2026 Level 1 के तहत प्राथमिक शिक्षकों और REET Mains Result 2026 Level 2 के तहत उच्च प्राथमिक शिक्षकों के पद शामिल हैं। REET Mains परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 के बीच उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जो राजस्थान के सरकारी स्कूलों में तीसरी-श्रेणी के शिक्षक के रूप में नियुक्ति चाहते हैं।

जो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालिफाई करेंगे, वे REET Result PDF में अपना नाम और रोल नंबर देख सकेंगे।

REET Mains Result 2026 Step to Check

  • RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध REET Mains Result 2026 Link पर जाएं।
  • लेवल 1 या लेवल 2 के लिए REET Mains Result 2026 Pdf पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर खोजने के लिए सर्च विकल्प का उपयोग करिएगा।
REET Mains Result 2026

REET Mains Result 2026

REET Mains Result 2026 Kab aaega

अभी तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इन रिजल्ट को एक दो दिन में जारी किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद, बोर्ड से दस्तावेज सत्यापन और नियुक्तियों के संबंध में आगे के निर्देश जारी करने की उम्मीद है।

अगर आप भी इस परीक्षा के लिए अगली बार से फॉर्म भरना चाह रहे हैं, तो आपके पास ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, या B.Ed की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंक हों। इसके अलावा, जिन लोगों ने ग्रेजुएशन में 45 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और साथ ही नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन के नियमों के अनुसार एक साल का B.Ed किया है, वे भी पात्र हैं। सीनियर सेकेंडरी शिक्षा में 50 प्रतिशत अंक और चार साल का BElEd या चार साल का BA, BScEd, या BA Ed करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article