Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन यानी राखी का त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार सावन पूर्णिमा 30 अगस्त को पड़ रही है जिस वजह से इसी दिन राखी का पर्व मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की मंगलकामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। ये पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखा जाता है। भद्रा का समय रक्षा बन्धन के लिये निषिद्ध माना जाता है।