अध्यात्म

Raksha Bandhan 2023 Puja Vidhi: रक्षा बंधन कैसे मनाते है, राखी किस हाथ में बांधनी चाहिए

Raksha Bandhan 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Mantra in Hindi: आज देश भर में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन पड़ता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं।

Image

Raksha Bandhan 2023 Puja Vidhi, Muhurat

Raksha Bandhan 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra: इस साल रक्षा बंधन मनाने का सबसे शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को है। आज बहनें अपने भाईयों को पूरे दिन राखी बांध सकेंगी। वहीं अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त पर अपने भाई के हाथ में कलाई बांधेंगी। यहां आप जानेंगे कैसे मनाया जाता है राखी का त्योहार क्या है इसकी पूजा विधि।

रक्षा बंधन पूजा विधि (Raksha Bandhan Puja Vidhi)

रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। लेकिन राखी बांधते समय भाई और बहन को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। यहां आप जानेंगे रक्षाबंधन के दिन होने वाली पूजा विधि।

  • राखी बांधने से पहले बहन और भाई उपवास रखते हैं।
  • बहन सबसे पहले राखी की थाली सजाती है।
  • थाली में राखी, रोली, दिया, कुमकुम, अक्षत और मिठाई रखती हैं।
  • इसके बाद इस थाली की पूजा की जाती है।
  • बहन सबसे पहले राखी भगवान को चढ़ाती हैं।
  • फिर भाई को राखी बांधने की विधि शुरू की जाती है।
  • सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाया जाता है।
  • उसके बाद भाई पर अक्षत यानि साबुत चावल छिड़के जाते हैं।
  • फिर बहनें अपने भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधती हैं।
  • राखी बांधने के बाद बहन भाई की आरती उतारती हैं।
  • उसके बाद भाई का मुंह मीठा किया जाता है।
  • बहन से राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी सामर्थ्य अनुसार बहन को उपहार देता है।

राखी बांधते समय इस मंत्र का करें जाप

ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article