Chandra Grahan Will Occur After Blue Moon On Raksha Bandhan 2023: आज यानि 30 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन आसमान में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल आज पूर्णिमा तिथि है। इस रात को चंद्रमा अपनी सभी सोलह कलाओं में होते हैं। इसलिए आज राखी पूर्णिमा (Rakhi Purnima 2023) पर चंद्रमा की एक खूबसूरत और अद्भुत छवि देखने को मिलेगी। जिसे सुपर ब्लू मून (Blue Supermoon Timing) नाम दिया गया है। बता दें इस घटना के कुछ दिनों बाद चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan kab Hai 2023) लगेगा। जानिए 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लग रहा है।
Chandra Grahan After Raksha Bandhan 2023
- चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात को लगेगा।
- चन्द्र ग्रहण का प्रारंभ 28 अक्टूबर की देर रात 01:06 बजे से होगा।
- चन्द्र ग्रहण की समाप्ति 28 अक्टूबर की देर रात 02:22 बजे पर होगी।
- उपच्छाया से पहला स्पर्श 28 अक्टूबर की रात 11:32 बजे होगा।
- प्रच्छाया से पहला स्पर्श 28 अक्टूबर को 01:06 बजे होगा।
- प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श 28 अक्टूबर की रात 02:22 पर होगा।
- उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श 03:55 बजे होगा। इस दौरान 29 तारीख लग चुकी होगी।
- चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर की दोपहर 02:52 बजे से प्रारंभ होगा।
- सूतक की समाप्ति 28 अक्टूबर की देर रात 02:22 पर होगी।
चंद्र ग्रहण 2023 कहां-कहां दिखेगा?
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत समेत नेपाल, श्रीलंका, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, भूटान, मंगोलिया, चीन, सऊदी अरब, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, कोरिया, ब्राजील का पूर्वी भाग।
चंद्र ग्रहण से इस राशि के लोग रहें सावधान
यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि ये ग्रहण भारत में दृश्य मान होगा इसलिए इसका सूतक काल माना जाएगा।
