अध्यात्म

Surya Grahan 2023: सुपर ब्लू मून दिखने के इतने दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें तारीख और टाइम

Surya Grahan Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन के कुछ दिन बाद सूर्य ग्रहण लगेगा। ये साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। जानिए रक्षा बंधन के बाद कब लग रहा है सूर्य ग्रहण।

Image

Surya Grahan 2023 Date And Time

Surya Grahan 2023 After Raksha Bandhan: रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जायेगा और इसके करीब डेढ़ महीने बाद सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगेगा। ये कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा जो कि 14 अक्टूबर 2023 शनिवार के दिन लगेगा। धार्मिक दृष्टि से देखें तो सूर्य को ग्रहण लगना बेहद अशुभ होता है। इसलिए ग्रहण काल में कई कार्यों को करने की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है। ये समय भी अशुभ माना जाता है। जानिए रक्षा बंधन के बाद लगने वाले सूर्य ग्रहण के पूरी डिटेल।

Surya Grahan After Raksha Bandhan 2023

  • साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल
  • ये सूर्य ग्रहण आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा।
  • अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार ये ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार के दिन लग रहा है।
  • सूर्य ग्रहण की शुरुआत 14 अक्टूबर की रात 8:34 बजे से होगी।
  • सूर्य ग्रहण की समाप्ति 14 अक्टूबर की देर रात 2:25 बजे पर होगी।
  • ये सूर्य ग्रहण मैक्सिको, बारबाडोस, अर्जेंटीना, कनाडा, कोलंबिया, क्यूबा, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, अरूबा, अमेरिका, बारबाडोस, कोस्टारिका, कोलंबिया, चिली, बेलिज, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, सूरीनाम में दिखाई देगा।
  • सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
  • इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
Raksha Bandhan 2023 City Wise Time Check Here

ग्रहण के समय में क्या करें क्या ना करें

-सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। इससे आपकी आंखों की रोशनी जा सकती है।

-जब ग्रहण का सूतक काल चल रहा हो तब किसी मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए और ना ही भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना चाहिए।

-ग्रहण काल में भोजन नहीं करना चाहिए।

-ग्रहण के समय में बाल या नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

-ग्रहण के स्पर्श से पूर्व ही दूध, दही, घी, अचार, चटनी, मुरब्बा, जैसी खाने की चीजों में कुशा अथवा तुलसीदल डाल देनी चाहिए।

-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में काटना, सिलना, बुनना, सोना नहीं चाहिए।

-ग्रहण के समय में जितना संभव हो मंत्र जाप करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article