Navratri

Navratri : नवरात्रि पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। पहला चैत्र मास में और दूसरी बार आश्विन महीने में। नवरात्र में हर एक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। नवरात्र के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा, दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा, तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा, चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा, पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा, छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा, सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा, आठवें दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा और नौवें दिन देवी महागौरी की पूजा होती है।