अध्यात्म

Ashtami ke bhajan: यहां देखें अष्टमी के भजन लिरिक्स, कीर्तन-चौकी में खूब गाएं माता रानी के मीठे मीठे भक्ति गीत

Navratri Ashtami Bhajan Lyrics in Hindi (Durgashtami ke bhajan), 8वें नवरात्र के भजन: नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा के भजन गाना और सुनना बहुत शुभ माना जाता है। इन भजनों की मधुर धुन पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। अगर आप इस अष्टमी पर परिवार के साथ भजन-कीर्तन करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ सुंदर भजन लिरिक्स लेकर आए हैं।

Image

माता रानी के भजन

Navratri Ashtami ke Geet (Mata Rani ke Bhajan): नवरात्रि का पावन अवसर मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का विशेष पर्व होता है। भक्त जब सच्चे मन से मां को याद करते हैं, तो मां अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं और उन्हें दर्शन देकर जीवन को धन्य कर देती हैं। देवी का नाम लेना और उनका कीर्तन भजन करना, नवरात्र के पावन दिनों में काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बिना भजन-कीर्तन के माता को विदा नहीं करना चाहिए। भजनों को सुनकर मन भक्ति भाव से भर जाता है। यहां देखें माता रानी जी के सुपरहिट भजनों का लिरिक्स कलेक्शन लिखित में।

माता रानी के भजन लिरिक्स इन हिंदी यहां कुछ भजनों का कलेक्शन हैं जिन्हें आप कीर्तन में गाकर माता रानी को खुश कर सकते हैं।

मेरी अंखियों के सामने ही रहना ओ शेरोवाली भजन लिरिक्स इन हिंदी

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,

हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के ।

हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,

हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के ॥

हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,

भूखे हैं हम तो मैया तेरे ही प्यार के ।

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,

विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ ।

विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,

विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ ।

चरणों से हमको कभी करना न दूर माँ ।

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ।

मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,

मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना ।

मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,

मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना ।

शेरों वाली जगदम्बे आँचल में मुझे छिपा लेना ॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ।

तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,

तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,

तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली ॥

तुम ही हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली ।

बन के अमृत की धार सदा बहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

तेरे बालक को तभी माँ सबर आए,

तेरे बालक को तभी माँ सबर आए,

तेरे बालक को हाँ-हाँ, तेरे बालक को मैया ।

तेरे बालक को तभी माँ सबर आए

तेरे बालक को तभी माँ सबर आए ॥

जहाँ देखूं माँ तू ही तू नज़र आये ।

मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना

ओ शेरों वाली जगदम्बे ।

मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,

देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी ॥

लक्खा गाता रहे तेरा गुणगान मैया जी ।

है भजन तेरा भक्तो का गहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ।

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ।

बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भजन लिरिक्स इन हिंदी

दरबार तेरा दरबारों में,

एक ख़ास अहमियत रखता है,

उसको वैसा मिल जाता है,

जो जैसी नियत रखता है ॥

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी,

भक्तों की लगी है कतार भवानी,

तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥

ऊँचे पर्वत भवन निराला,

आके शीश नवावे संसार भवानी,

शीश निवावे संसार भवानी,

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥

जगमग जगमग ज्योत जगे है,

तेरे चरणों में गंगा की धार भवानी,

चरणों में गंगा की धार भवानी,

तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥

लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा,

गले लाल फूलों के सोहे हार भवानी,

लाल फूलों के सोहे हार भवानी,

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥

सावन महीना मैया झूला झूले,

देखो रूप कंजको का धार भवानी,

रूप कंजको का धार भवानी,

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥

पल में भरती झोली खाली,

तेरे खुले दया के भण्डार भवानी,

खुले दया के भण्डार भवानी,

तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥

लख्खा को है तेरा सहारा माँ,

हम सब को है तेरा सहारा,

करदे अपने सरल का बेडा पार भवानी,

करदे सरल का बेडा पार भवानी,

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी,

भक्तों की लगी है कतार भवानी,

तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥

बिगड़ी मेरी बनादे ए शेरों वाली मैया भजन लिरिक्स इन हिंदी

बिगड़ी मेरी बनादे,

ए शेरों वाली मैया,

अपना मुझे बनाले,

ए मेहरों वाली मैया ॥

दर्शन को मेरी अखियाँ,

कब से तरस रहीं हैं,

सावन के जैसे झर झर,

अखियाँ बरस रहीं हैं,

दर पे मुझे बुला ले,

ए शेरों वाली मैया।

बिगड़ी मेरी बना दे,

ए शेरों वाली मैया ॥

आते हैं तेरे दर पे,

दुनिया के नर और नारी,

सुनती हो सब की विनती,

मेरी मैया शेरोवाली,

मुझ को दरश दिखा दे,

ए मेहरों वाली मैया।

बिगड़ी मेरी बना दे,

ए शेरों वाली मैया ॥

‘शर्मा’ पे मेरी मैया,

द्रष्टि दया की कर माँ,

चरणों की धूल देकर,

‘लख्खा’ की झोली भर माँ,

मरते को अब जिलादे,

ए शेरों वाली मैया।

बिगड़ी मेरी बना दे,

ए शेरों वाली मैया ॥

बिगड़ी मेरी बनादे,

ए शेरों वाली मैया,

अपना मुझे बनाले,

ए मेहरों वाली मैया ॥

मैया का चोला है रंगला शेरोवाली का चोला है रंगला भजन लिरिक्स इन हिंदी

मैया का चोला हैं रंगला,

शेरोवाली का चोला है रंगला,

मेहरोवाली का चोला है रंगला,

जोतावाली का चोला है रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला,

माँ वैष्णो का चोला है रंगला,

हो भवन मैया का लाल,

चोला है रंगला रंगला,

रंगला रंगला,

मैया का चोला है रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला॥

सुवा चोला अंग बिराजे,

सुवा चोला अंग बिराजे,

सुवा सुवा चोला अंग बिराजे,

लगी किनारी लाल चोला है रंगला,

रंगला रंगला,

मैया का चोला हैं रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला॥

सिर सोने का छत्र बिराजे,

सिर सोने का छत्र बिराजे,

हिरे अपरम्पार चोला है रंगला,

मैया का चोला हैं रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला॥

अश्विन चैत महीना आवे,

अश्विन चैत महीना आवे,

चले पवन की चाल चोला है रंगला,

मैया का चोला हैं रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला॥

पान सुपारी ध्वजा नारियल,

पान सुपारी ध्वजा नारियल,

माँ की भेंट चढ़ा के चोला है रंगला,

मैया का चोला हैं रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला॥

शेरोवाली माता मेरी,

हो शेरोवाली माता मेरी,

मेहरोवाली माता मेरी,

मेहरोवाली माता मेरी,

सबको करे निहाल चोला है रंगला,

मैया का चोला हैं रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला॥

मैया का चोला हैं रंगला,

शेरोवाली का चोला है रंगला,

मेहरोवाली का चोला है रंगला,

जोतावाली का चोला है रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला,

माँ वैष्णो का चोला है रंगला,

हो भवन मैया का लाल,

चोला है रंगला रंगला,

रंगला रंगला,

मैया का चोला है रंगला,

अंबे रानी का चोला है रंगला॥

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है भजन लिरिक्स इन हिंदी

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है,

हो… ऊँचे पर्वत पे रानी माँ, ने दरबार लगाया है,

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है ।।

सारे जग में एक ठिकाना, सारे ग़म के मारों का,

रस्ता देख रही है माता, अपनी आँख के तारों का,

हो… मस्त हवाओं का एक झोका, यह संदेशा लाया है,

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।।

जय माता दी, जय माता दी,

जय माता दी कहते जाओ आने–जाने वालों को,

चलते जाओ तुम मत देखो अपने पाँव के छालों को,

हो… जिसने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है,

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।।

वैष्णो देवी के मन्दिर में, लोग मुरादें पाते हैं,

रोते–रोते आते हैं, हँसते–हँसते जाते हैं,

हो… मैं भी माँग के देखूँ, जिसने जो माँगा सो पाया है,

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।।

मैं भी तो इक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने,

बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने,

हो… उसका खून मैं देखूँ कैसे, जिसको दूध पिलाया है,

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।।

प्रेम से बोलो, जय माता दी ।

ओ सारे बोलो, जय माता दी ।

ओ जय माता दी, जय माता दी ।

वैष्णो रानी, जय माता दी ।

अम्बे कल्याणी, जय माता दी ।

माँ भोली भाली, जय माता दी ।

माँ शेरों वाली, जय माता दी ।

झोली भर देती, जय माता दी ।

संकट हर लेती, जय माता दी ।

ओ जय माता दी, जय माता दी ।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article