Navratri ke bhajan (Mata Rani ke bhajan): नवरात्रि का पर्व माता रानी की भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों में भक्त भजन और कीर्तन के माध्यम से देवी मां को प्रसन्न करते हैं। ऐसे में माता रानी के नए और पुराने भजनों का लिरिक्स कलेक्शन भक्तों के लिए बेहद खास हो जाता है। भजन गाने से माहौल पूरी तरह भक्तिमय और सकारात्मक बन जाता है। वहीं लिरिक्स कलेक्शन होने से लोगों को सही शब्दों के साथ भजन गाने में आसानी होती है। यह उन लोगों के लिए भी मददगार है जो भजन सीखना चाहते हैं। कीर्तन हो या भजन मंडली - सभी के साथ मिलकर भजन गाने से उत्सव का आनंद बढ़ जाता है। ऐसे में यहां दिया गया माता रानी के भजनों का संग्रह नवरात्रि के उत्सव को और भी खास बना देता है। यहां देखें नवरात्र के भजन लिखे हुए, माता रानी के नए भजन आदि।
नवरात्रि भजन लिरिक्स इन हिंदी
यहां आप माता रानी के सुंदर और भक्तिमय भजनों का कलेक्शन देख सकते हैं। इनको कीर्तन, भजन मंडली में गाने से नवरात्र का रंग दोगुना हो जाएगा
मां मुरादें पूरी कर दें हलवा बाटूंगी भजन लिखित में
माँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी।
ज्योत जगा के, सर को झुका के,
मैं मनाऊंगी, दर पे आउंगी, मनाऊंगी, मैं आउंगी॥
संतो महंतो को बुला के घर में कराऊं जगराता।
सुनती है सब की फ़रिआदे, मेरी भी सुन लेगी माता।
झोली भरेगी, संकट हरेगी, भेटा गाऊँगी,
मैं मनाऊंगी, भेटें गाऊँगी, मनाऊंगी, मैं आउंगी॥
दिल से सुनो शेरा वाली माँ, खड़ी मैं बन के सवाली।
झोली भरो मेरी रानी वाली माँ, गोदी है लाल से खाली।
कृपा करो, गोदी भरो, मैं दर पे आउंगी, मैं भेटें गाऊँगी,
मैं आउंगी, मैं गाऊँगी, मैं आउंगी॥
भवन तेरा है सब से ऊँचा माँ, और गुफा तेरी नयारी।
भाग्य विदाता ज्योता वाली माँ, कहती है दुनिया सारी।
दाति तुम्हारा, ले के सहारा, मैं दर पे आउंगी, मैं भेटे गाऊँगी,
मैं आउंगी, मैं गाऊँगी, मैं आउंगी॥
कृपा करो वरदानी माँ, छाया है गम का अँधेरा।
तेरे बिना मेरा कोई ना, मुझ को भरोसा है तेरा।
दाति तुम्हारा, ले के सहारा, दर पे आउंगी, मैं भेटे गाऊँगी,
माँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी।
ज्योत जगा के, सर को झुका के,
मैं मनाऊंगी, दर पे आउंगी, मनाऊंगी, मैं आउंगी॥
मेरी मां के बराबर कोई नहीं भजन लिरिक्स इन हिंदी
ऊंचा है भवन ऊंचा मंदिर,
ऊंची है शान मैया तेरी,
चरणों में झुके बादल भी तेरे,
पर्वत पे लगे शैया तेरी,
हे कालरात्रि हे कल्याणी,
तेरा जोड़ धारा पर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं,
तेरी ममता से जो गहरा हो,
ऐसा तो सागर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं......
जैसे धारा और नदियां,
जैसे फूल और बगिया,
मेरे इतने ज्यादा पास है तू,
जब ना होगा तेरा आंचल,
नैना मेरे होंगे जल-थल,
जाएंगे कहां फिर मेरे आंसू,
दुख दूर हुआ मेरा सारा,
अंधियारों में चमक तारा,
नाम तेरा जब भी है पुकारा,
सूरज भी यहां है चंदा भी,
तेरे जैसा उजागर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं,
हे कालरात्रि हे कल्याणी,
तेरा जोड़ धारा पर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं
मेरी मां के बराबर कोई नहीं......
तेरे मंदिरों में माई,
मैने जोत क्या जलाई,
हो गया मेरे घर में उजाला,
क्या बताऊँ तेरी माया,
जब जब भी मैं लडखड़ाया,
तूने दस भुजों से संभाला,
खिल जाती है सुखी डाली,
भर जाती है झोली खाली,
तेरी ही मेहर है मेहरावाली,
ममता से तेरी बढ़के मैया,
मेरी तो धरोहर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं,
हे कालरात्रि हे कल्याणी,
तेरा जोड़ धारा पर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं........
तेरी ममता से जो गहरा हो,
ऐसा तो सागर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं,
मेरी मां के बराबर कोई नहीं.........
मां… मेरी मां…
मां… मेरी मां....
नौ नौ रूप मैया के तो, बड़े प्यारे लागे भजन लिरिक्स इन हिंदी
नौ नौ रूप मैया के तो,
बड़े प्यारे लागे,
बड़े प्यारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥
प्रथम पूज्य है शैलपुत्री,
दूजी ब्रम्ह्चारणी,
भक्त जनो को भव सागर से,
पार उतारनी,
तीनो लोको में मैया के,
तीनो लोको में मैया के,
जय जयकारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥
चंद्राघंटा मैया का है,
तीजा रूप निराला,
कुष्मांडा ने भक्त जनो की,
हर विपदा को टाला,
स्कंद माता पाँचवा पूजन,
स्कंद माता पाँचवा पूजन,
करने सारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥
कात्यायनी पूजन करलो,
पार लगोगे सारे,
कालरात्रि दुष्ट जनो को,
एक पल में संहारे,
माँ का नाम सुमिरे जो,
माँ का नाम सुमिरे जो,
उनके भाग जागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥
माँ गौरी है रूप आठवां,
जिसने भी ध्याया,
सिद्धि दात्री रूप में माँ ने,
सारा दुख मिटाया,
मंदिर मंदिर देखो माँ के,
मंदिर मंदिर देखो माँ के,
भक्तों मेले लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥
नौ नौ रूप मैया के तो,
बड़े प्यारे लागे,
बड़े प्यारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ।
माता रानी के भजन लिखे हुए
नवरात्र में माता रानी के भजन आप कीर्तन में ढोलक वाले गाना चाहते हैं तो यहां ये लिरिक्स देख सकते हैं।
मैया तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए भजन लिरिक्स
मैया तेरे चरणों की, अम्बे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूं मेरी, तकदीर बदल जाए,
मैया तेरे चरणों की….
सुनते है तेरी रेहमत,
दिन रात बरसती है,
एक बूंद जो मिल जाए, दिल की कली खिल जाए,
मैया तेरे चरणों की….
ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूं,
जितना इसे समझाउं,
उतना ही मचलता है,
मैया तेरे चरणों की….
नजरों से गिराना ना,
चाहे लाख सज़ा देना,
नज़रों से जो गिर जाए,
मुश्किल है सम्भल पाए,
मैया तेरे चरणों की….
मैया इस जीवन में,बस एक तमन्ना है,
तुम सामने हो मेरे,मेरी जान निकल जाए,
मैया तेरे चरणों की…
माता रानी के फिल्मी भजन
हिंदी फिल्मों में भी भजन और गीतों के जरिए मां की महिमा खूब गाई गई है। यहां से आप पॉपुलर और हिट फिल्मी भजनों के लिरिक्स देख सकते हो।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये भजन लिरिक्स
साँची ज्योतो वाली माता,
तेरी जय जय कार ।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये,
मेहरा वालिये ॥
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
सारा जग है इक बंजारा,
सारा जग है इक बंजारा,
सब की मंजिल तेरा द्वारा ।
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
पर मैं रह ना पाया,
शेरा वालिये ॥
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये ॥
सूने मन में जल गयी बाती,
तेरे पथ में मिल गए साथी ।
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये ॥
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये ॥
कौन है राजा, कौन भिखारी,
एक बराबर तेरे सारे पुजारी ।
तुने सब को दर्शन देके,
तुने सब को दर्शन देके,
अपने गले लगाया, शेरा वालिये ॥
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
प्रेम से बोलो, जय माता दी ॥
सारे बोलो, जय माता दी ॥
आते बोलो, जय माता दी ॥
जाते बोलो, जय माता दी ॥
कष्ट निवारे, जय माता दी ॥
पार निकले, जय माता दी ॥
देवी माँ भोली, जय माता दी ॥
भर दे झोली, जय माता दी ॥
वादे के दर्शन, जय माता दी ॥
जय माता दी, जय माता दी ॥
जय माता दी
जय माता दी
जय माता दी
जय माता दी
जय माता दी
जय माता दी
माँ शेरावालिये तेरा शेर आ गया भजन गीत लिरिक्स इन हिंदी
दर्द जो होंदे दर्द मिटान्दी
माँ की कृपा दी माँ ने बुलान्दी
माँ शेरावालिये
तेरा शेर आ गया
अपने खून से नहलाने
तेरा बेटा आ गया
माँ शेरावालिये
तेरा शेर आ गया
अपने खून से नहलाने
तेरा बेटा आ गया
माँ शेरावालिये
माँ ज्योतावालिये
माँ मेहरावालिये
माँ लातावालिये
मुझे मिला तेरा संग
मैं तो हो गया हूँ दंग
उठी ऐसी तरंग
चढ़ा भक्ति का रंग
कहे मन की उमंग
दिल हुआ है मलंग
झूमे मेरा अंग अंग
मुझे दिया तूने रंग
जय माता दी
जय माता दी
जयकारा… शेरोवाली का
बोलो सांचे दरबार की जय
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ भजन लिरक्स इन हिंदी
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
बोलो जय माता दी, जय हो
बोलो जय माता दी, जय हो
जो भी दर पे आए, जय हो
वो खाली न जाए, जय हो
सबके काम है करती, जय हो
सबके दुख ये हरती, जय हो
मैया शेरोवाली, जय हो
भरदो झोली खाली, जय हो
मैया शेरोवाली, जय हो
भरदो झोली खाली, जय हो
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
मेरी माँ... शेरोवालिये
पूरे करे अरमान जो सारे,
पूरे करे अरमान जो सारे,
देती है वरदान जो सारे
देती है वरदान जो सारे
दुर्गे ज्योतावालिये
देती है वरदान जो सारे
दुर्गा है मेरी माँ अम्बे है मेरी माँ
सारे जग को खेल खिलाये
सारे जग को खेल खिलाये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
दुर्गे...शेरोवालिये
बिछड़ो को जो खूब मिलाये
दुर्गा है मेरी माँ अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ
शेरोवालिये...ज्योतावालिये...
शेरोवालिये...
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम भजन लिरिक्स इन हिंदी
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।।
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम।
ऐसा कठिन पल, ऐसी घड़ी है,
विपदा आन पड़ी है।
तू ही दिखा अब रास्ता,
ये दुनिया रास्ता रोके खड़ी है।
मेरा जीवन बना इक संग्राम।।
भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,
भुजती जोत जगाई।
जिसका नहीं है कोई जगत में,
तू उसकी बन जाए।
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम।।
हे, क्या भेट चढ़ाऊं तुझपे,
तू प्रसन्न हो जाए।
दुश्मन थर थर काँपे माँ,
जब तू गुस्से में आये।।
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे भजन लिरिक्स इन हिंदी
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे,
हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ ॥
हे दरबारा वाली आरती जय माँ ।
ओ पहाड़ा वाली आरती जय माँ ॥
काहे दी मैया तेरी आरती बनावा,
काहे दी पावां विच बाती,
मंदिर विच आरती जय माँ ॥
सुहे चोलेयाँ वाली आरती जय माँ ।
हे माँ पहाड़ा वाली आरती जय माँ ॥
सर्व सोने दी आरती बनावा,
अगर कपूर पावां बाती,
मंदिर विच आरती जय माँ ॥
हे माँ पिंडी रानी आरती जय माँ ।
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ ॥
कौन सुहागन दिवा बालेया मेरी मैया,
कौन जागेगा सारी रात,
मंदिर विच आरती जय माँ ॥
सच्चिया ज्योतां वाली आरती जय माँ ।
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ ॥
सर्व सुहागिन दिवा बलिया मेरी अम्बे,
ज्योत जागेगी सारी रात,
मंदिर विच आरती जय माँ ॥
हे माँ त्रिकुटा रानी आरती जय माँ ।
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ ॥
जुग जुग जीवे तेरा जम्मुए दा राजा,
जिस तेरा भवन बनाया,
मंदिर विच आरती जय माँ ॥
हे मेरी अम्बे रानी आरती जय माँ ।
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ ॥
सिमर चरण तेरा ध्यानु यश गावे,
जो ध्यावे सो, यो फल पावे,
रख बाणे दी लाज,
मंदिर विच आरती जय माँ ॥
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुलालो ना भजन लिरिक्स इन हिंदी
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुललो ना
अपने भवन में चरणों का माँ सेवक मुझे बनलो ना
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुललो ना।।
मेरी ख़ाता का मुझको बता दो दर तेरे जो मैं आया
तेरे दरश ना पाया जो जीवन में कुछ ना पाया
सबसे नाता मैया तुम्हारा मुझसे भी नाता बनलो माँ।।
अपने भवन में चरणों का माँ सेवक मुझे बनलो ना
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुललो ना।।
जैसे मैया गंगा जल जो चरणों तुम्हारे रहता है
वैसे चरणों में बैठ तुम्हारे रोम रोम ये कहता है।।
मेरे हाथो मैया रानी अपने चरण ढूलवालो ना
अपने भवन में चर्नो का मा सेवक मुझे बनलो ना
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुललो ना माँ।।
मुझको बतादो मैया रानी कैसे तुमको मनाऊं मैं
पवन दर्शन कैसे पाऔ धाम तुम्हारे आऊं मैं।।
भेज संदेशा मुझको भी माँ अपने दर बुलवालो ना
अपने भवन में चरणों का माँ सेवक मुझे बनलो ना
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुललो ना माँ।।
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुलालो ना
अपने भवन में चरणों का माँ सेवक मुझे बनालो ना
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुलालो ना।।
अपने भवन में चरणों का माँ सेवक मुझे बनलो ना
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुलालो ना।।
जैसे मैया गंगा जल जो चर्नो तुम्हारे रहता है
वैसे चरणों में बैठ तुम्हारे रोम रोम ये कहता है।।
मेरे हाथो मैया रानी अपने चरण ढूलवालो ना
अपने भवन में चरणों का माँ सेवक मुझे बनालो ना
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुलालो ना माँ।।
मुझको बतादो मैया रानी कैसे तुमको मनाओ मैं
पवन दर्शन कैसे पाऔ धाम तुम्हारे आओ मैं।।
भेज संदेशा मुझको भी माँ अपने दर बुलवालो ना
अपने भवन में चरणों का माँ सेवक मुझे बनालो ना
मैया रानी मुझ बेटे को दर पे अपने बुलालो ना माँ।।
लाल लाल चुनरी सितारो वाली भजन लिरिक्स इन हिंदी
लाल लाल चुनरी सितारो वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली,
जिसको ब्रह्मा ने बनाया,
जिसको विष्णु ने सजाया,
जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली॥
रंग चुनरी का शक्ति अपार देता,
पाप मन में बसे इसको मार देता,
जिसने सारी अला बला,
भगतो की टाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली॥
इसके कोने में रिद्धि- सिद्धि रहती है,
शुभ और लाभ भक्तो को देती है,
भक्तो के मन को यह चुनरी भाने वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली॥
जिसको ब्रह्मा ने बनाया,
जिसको विष्णु ने सजाया,
जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली॥
माँ के सर पे यह चुनड़ी,
सुहानी लगती,
सारी दुनिया है माँ की,
दीवानी लगती,
दुख के बादल दूर यह,
भगाने वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली॥
अपनी चुनरी की छाया में,
बिठा ले ‘श्याम’ को,
‘लक्खा’ जपता रहे,
माँ तुम्हारे नाम को,
भक्तो को दे दे माँ,
अमृत की प्याली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली॥
लाल लाल चुनरी सितारो वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली,
सोच के निकला था तेरे से सब कुछ मांगूगा भजन लिरिक्स इन हिंदी
सोच के निकला था तेरे से सब कुछ मांगूगा,
ये भी मांगूगा तेरे से वो भी मांगूगा,
लेकिन जब तेरे सामने आया सब कुछ भूल गया,
मुझे याद रही बस तू ही तू माँ झंडेवाले तू ही तू ॥
खाली झोली लेके गया था मैया मैं तेरे दर पे,
बड़ी बड़ी फर्यादे थी जब निकला था घर से,
बेटा मंगू गा तेरे से बेटी मंगू गा,
मेहरो भरे खजाने वाली पेटी मंगू गा,
लेकिन जब तेरे सामने आया सब कुछ भूल गया,
मुझे याद रही बस तू ही तू माँ झंडेवाले तू ही तू ॥
क्या मांगू क्या न मांगू मैं फेंसला कर न पाया,
मैंने सोचा मांग लूँगा मैं जो भी मन में आया,
शोरत मांगू गा तेरे से दोलत मांगू गा,
लम्बी उम्र को पाने की मैं मोहलत मांगू गा,
लेकिन जब तेरे सामने आया सब कुछ भूल गया,
मुझे याद रही बस तू ही तू माँ झंडेवाले तू ही तू ॥
मुझे पता था मैया दर से खाली नही लोटाती,
देना होता है जब माँ ने तभी वो हमे भुलाती,
दर्शन मांगू गा मैया से किरपा मांगू गा,
मैया मैं तेरे दर से अब तुझको मांगू गा,
लेकिन जब तेरे सामने आया सब कुछ भूल गया,
मुझे याद रही बस तू ही तू माँ झंडेवाले तू ही तू ॥
मेरी अखियों के सामने ही रहना भजन लिरिक्स इन हिंदी
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥
हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,
हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के ।
हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,
हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के ॥
हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,
भूखे हैं हम तो मैया तेरे ही प्यार के ।
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ ।
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ ।
चरणों से हमको कभी करना न दूर माँ ।
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ।
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना ।
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना ।
शेरों वाली जगदम्बे आँचल में मुझे छिपा लेना ॥
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ।
तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,
तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,
तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली ॥
तुम ही हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली ।
बन के अमृत की धार सदा बहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥
तेरे बालक को तभी माँ सबर आए,
तेरे बालक को तभी माँ सबर आए,
तेरे बालक को हाँ-हाँ, तेरे बालक को मैया ।
तेरे बालक को तभी माँ सबर आए
तेरे बालक को तभी माँ सबर आए ॥
जहाँ देखूं माँ तू ही तू नज़र आये ।
मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना
ओ शेरों वाली जगदम्बे ।
मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना
ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥
देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,
देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी ।
देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,
देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी ॥
लक्खा गाता रहे तेरा गुणगान मैया जी ।
है भजन तेरा भक्तो का गहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ।
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ।
यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।
