अध्यात्म

आज नवमी कब तक है 27 मार्च 2026, आज नवमी का हवन कितने बजे तक करना है, जानें आज का कन्या पूजा का समय

Aaj Navami kab tak hai 27 March 2026 (Navami timings today), Navami Time Today: चैत्र नवरात्र के नौवें दिन यानी नवमी को मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। महानवमी का दिन शक्ति, श्रद्धा और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। यहां जानें कि आज 27 मार्च को नवमी तक रहेगी, आज नवमी कितने बजे तक है और आज नवमी पर हवन कब तक करना है। जानें आज कन्या खिलाने का शुभ समय क्या है।

Image

आज नवमी कब तक है (Navami Tithi Timing) (Pic : Pinterest)

Aaj Navami kab tak hai 27 March 2026 (Navami timings today), Navami Time Today: चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन यानी महानवमी माता सिद्धिदात्री की आराधना को समर्पित माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों का यह अंतिम और अत्यंत महत्वपूर्ण दिन होता है, जब भक्त हवन, कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ व्रत का समापन करते हैं। कई लोगों के मन में आज सबसे बड़ा सवाल यही है कि 27 मार्च 2026 को नवमी तिथि कब तक रहेगी, हवन कब करना चाहिए और कन्या पूजन का शुभ समय क्या है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का पूरा धार्मिक कैलेंडर।

आज नवमी तिथि कब तक है (Navami Tithi Timing)

पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को दोपहर 11:48 बजे शुरू हुई थी और यह 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी।

यानी आज सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान होने के कारण 27 मार्च को ही महानवमी पूजा, हवन और कन्या पूजन करना सबसे शुभ माना गया है। सनातन परंपरा में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है, इसलिए आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जा रहा है।

आज हवन कब तक करना चाहिए

महानवमी के दिन हवन को नवरात्रि साधना की पूर्णाहुति माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नवमी तिथि समाप्त होने से पहले हवन कर लेना चाहिए।

आज हवन का शुभ समय 27 मार्च 2026

  • सुबह सूर्योदय से लेकर 10:06 बजे तक सर्वोत्तम समय
  • विशेष शुभ मुहूर्त: सुबह 6:15 बजे से 9:45 बजे तक

इस दौरान हवन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और पूरे नवरात्रि व्रत का पुण्य फल मिलता है।

आज कन्या पूजन का शुभ समय

कन्या पूजन (कंजक पूजन) नवरात्रि की सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। इस दिन 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा जाता है।

आज कन्या पूजन का श्रेष्ठ समय 27 मार्च 2026

  • सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक
  • नवमी तिथि रहते हुए पूजा करना विशेष शुभ

कन्याओं को रोली, अक्षत, फूल अर्पित कर पूजन करें और उन्हें हलवा-पूरी, काला चना तथा दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

महानवमी का धार्मिक महत्व

नवरात्रि की नवमी देवी सिद्धिदात्री की पूजा का दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री भक्तों को सिद्धि, ज्ञान और सफलता प्रदान करती हैं। इस दिन की गई साधना, मंत्र जाप और हवन विशेष फलदायी माना जाता है। कई स्थानों पर आज ही राम नवमी की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं, क्योंकि नवरात्रि का समापन देवी आराधना से और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की शुरुआत से जुड़ा हुआ है।

नवमी पूजा में किन बातों का ध्यान रखें

आज नवमी पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जररूी है। सबसे पहले सुबह पूजा से पहले घर और पूजा स्थल की शुद्धि करें। वीं हवन में आम की लकड़ी और घी का उपयोग शुभ माना जाता है। कन्या पूजन नवमी तिथि समाप्त होने से पहले करें। व्रत पारण हवन और पूजा पूर्ण होने के बाद करें।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article