Hanuman Jayanti Wishes

Hanuman Jayanti wishes: हनुमान जयंती भगवान हनुमानजी के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन लोग बजरंगबली के नाम का व्रत रखते हैं और विधि विधान उनकी पूजा करते हैं। इस दिन हनुमान जी के मंदिरों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। दरअसल हनुमान जयंती पर मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाता है उसे जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं। बधाई देने का सिलसिला एक दिन पहले से ही शुरू हो जाता है।