Hanuman Jayanti 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra, Aarti: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति सच्चे दिल से बजरंगबली को याद करता है उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं ग्रह-दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। ये दिन उन लोगों के लिए भी खास माना गया है जिन पर शनि से संबंधित दोष चल रहे हों। कहते हैं हनुमान जी बेहद दयालु हैं और वे हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और उनके हर दुख-दर्द दूर कर देते हैं। जानिए हनुमान जयंती पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा, यहां जानें पूजन सामग्री, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि (Hanuman Puja Vidhi, Shubh Muhurat)।
भगवान हनुमान को लेकर ऐसी मान्यता है कि ये कलयुग में भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं। इसलिए ये अपने भक्तों के दुख-दर्द तुरंत ही दूर कर देते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति हनुमान जयंती पर इनकी विधि विधान पूजा करता है उसे इनका आशीर्वाद जल्द प्राप्त हो जाता है।
Hanuman Jayanti 2023 Shubh Muhurat (हनुमान जयंती 2023 शुभ मुहूर्त)
हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन हनुमान पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 7 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।
Hanuman Jayanti 2023 Pujan Samagri List (हनुमान जयंती 2023 पूजा सामग्री लिस्ट)
लाल कपडा/लंगोट, जल कलश, पंचामृत, जनेऊ, गंगाजल, सिन्दूर, चांदी/सोने का वर्क, बनारसी पान का बीड़ा, नारियल, इत्र, भुने चने, गुड़, केले, तुलसी पत्र, दीपक, धूप, सरसो का तेल,चमेली का तेल, घी, अगरबत्ती, कपूर, लाल फूल और माला।
Hanuman Jayanti 2023 Puja Vidhi (हनुमान जयंती पूजा विधि)
- हनुमान जयंती वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत होकर घर की साफ-सफाई कर लें।
- इसके बाद एक चौकी पर लाल कपड़े बिछाकर भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दें।
- अब भगवान की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं।
- मूर्ति पर थोड़ा जल डालकर भगवान के माथे पर सिंदूर लगाएं।
- अब महावीर की मूर्ति के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- हाथ में जल लेकर बजरंगबली से प्रार्थना करने के बाद भगवान की फूल, सुपारी, चावल और गुड़ से पूजा करें।
- इसके बाद मालपुआ, लड्डू, चूरमा, केला और मिठाई का भोग लगाएं।
- पूजा के बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें।
- अंत में आरती करके लोगों के बीच प्रसाद वितरण करें।
- हनुमान जी की पूजा के साथ माता सीता और राम जी की पूजा भी अवश्य करें।
Hanuman Jayanti 2023 Upay (हनुमान जयंती के उपाय)
हनुमान जयंती के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें और उनके समक्ष घी या तेल का दीपक जलाएं। फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस दिन हनुमान जी को गुलाब की माला भी जरूर अर्पित करें। साथ ही इस दिन धन प्राप्ति के लिए हनुमान मंदिर में हनुमानजी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक भी प्रजव्वलित करें। उन्हें सिंदूर लगाकर चोला भी अवश्य चढ़ाएं।
