
Happy Hanuman Jayanti 2023 Wishes: 'काट दो दुखों का जाल..!', अपनों को इन खास संदेशों से भेजें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
Happy Hanuman Jayanti 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: आज चैत्र शुक्ल पूर्णिमा (Chaitra Purnima) है और आज का दिन हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए काफी अहम है। सभी कष्टों का नाश करने वाले वायुदेव के पुत्र बजरंगबली वीर हनुमान जी का आज जन्मोत्सव है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार श्रीराम भक्त हनुमान भगवान शिव के 11वें अवतार हैं। इस दिन हनुमान पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 06:06 बजे से 07:40 तक रहेगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:53 तक है।इस दिन हनुमान मंदिर में लोग पूजा-पाठ करते हैं। कई लोग पूरे दिन का व्रत भी रखते हैं और भजन-कीर्तन भी करते हैं। हनुमान जी के भक्त इस दिन एक दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी अपनों से दूर हैं, तो हनुमान जी की इन संदेश, फोटोज के जरिए फटापट हनुमान जयंती की शुभकामनाएं भेजें।