टेक एंड गैजेट्स

AI वीडियो पर YouTube का एक्शन, प्लेटफार्म से हटाए रेलिब्रिटी स्कैम वाले फेक वीडियो

YouTube Removes Celebrity AI Scam Ads: साइबर सिक्योरिटी फर्म डीपट्रेस के लेटेस्ट रिसर्च के अनुसार, लगभग 96 प्रतिशत डीपफेक अश्लील होते हैं, और वे लगभग हमेशा महिलाओं को चित्रित करते हैं।

Image

YouTube Removes Celebrity AI Scam Ads

Photo : iStock

YouTube Removes Celebrity AI Scam Ads: गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से मशहूर हस्तियों के 1,000 से अधिक डीपफेक स्कैम विज्ञापन वीडियो हटा दिए हैं। यूट्यूब ने कहा कि वह एआई सेलिब्रिटी घोटाले वाले विज्ञापनों को रोकने के लिए भारी निवेश कर रहा है।

मीडिया टेस्टिंग के बाद हटाए गए फर्जी वीडियो

ऐसे फर्जी सेलिब्रिटी विज्ञापनों की 404 मीडिया टेस्टिंग के बाद, यूट्यूब ने एक विज्ञापन समूह से जुड़े 1,000 से अधिक वीडियो हटा दिए, जिसमें टेलर स्विफ्ट, स्टीव हार्वे और जो रोगन जैसी मशहूर हस्तियों द्वारा मेडिकेयर स्कैम को बढ़ावा देने के लिए एआई का उपयोग किया गया था।

20 करोड़ बार देखे गए फेक वीडियो

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे वीडियो को लगभग 200 मिलियन बार देखा गया, उपयोगकर्ता और मशहूर हस्तियां दोनों नियमित रूप से उनके बारे में शिकायत करते रहे। यूट्यूब को इस बात की जानकारी है कि उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मशहूर हस्तियों के एआई-जनरेटेड विज्ञापनों के साथ किया जा रहा है और वह इस तरह के सेलिब्रिटी डीपफेक को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

टेलर स्विफ्ट के गैर-सहमति वाले डीपफेक पोर्न के वायरल होने के बाद यूट्यूब की यह कार्रवाई हुई। जिसमें एक पोस्ट को हटाए जाने से पहले 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 24,000 रीपोस्ट मिले। यह पोस्ट हटाए जाने से पहले लगभग 17 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर लाइव थी।

डीपट्रेस- 96 प्रतिशत डीपफेक अश्लील

404 मीडिया की एक रिपोर्ट में पाया गया कि तस्वीरें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से आई है। जहां यूर्स महिलाओं की स्पष्ट एआई-जनरेट तस्‍वीरें शेयर करते हैं। ग्रुप में यूजर्स ने कथित तौर पर इस बात का मजाक भी उड़ाया कि स्विफ्ट की तस्वीरें एक्स पर कैसे वायरल हो गईं। साइबर सिक्योरिटी फर्म डीपट्रेस के लेटेस्ट रिसर्च के अनुसार, लगभग 96 प्रतिशत डीपफेक अश्लील होते हैं, और वे लगभग हमेशा महिलाओं को चित्रित करते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article