टेक एंड गैजेट्स

YouTube का दिवाली धमाका, बस 10 रुपये देकर 3 महीने तक देखें ad फ्री Videos

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:04 PM IST

YouTube ने यूजर्स के लिए एक स्पेशल ऑफर पेश किया है। इसके तहत तीन महीने के प्रीमियम मेंबरशिप को केवल 10 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Image

YouTube का दिवाली धमाका (Photo- UnSplash)

YouTube द्वारा तीन-महीने का सब्सक्रिप्शन डिस्काउंट वाली कीमत में दिया जा रहा है। इस स्पेशल ऑफर की जानकारी एक टिप्स्टर के हवाले से मिली है। हालांकि, इस प्रीमियम सर्विस ऑफर का फायदा केवल वही यूजर्स उठा सकते हैं, जिन्होंने अभी तक सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदा हो। आपको बता दें कि YouTube प्रीमियम के मेंबरशिप में कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। इसकी मंथली प्राइस 129 रुपये है।

YouTube प्रीमियम स्पेशल ऑफर:

स्पेशल ऑफर के तहत YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को 10 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑफर पीरियड के बाद यूजर्स को एक महीने के लिए 129 रुपये देने होंगे। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा यूजर्स को स्पेशल ऑफर खत्म होने के 7 दिनों पहले ही बताया जाएगा। यूजर्स सब्सक्रिप्शन को अपनी मर्जी से कभी भी कैंसिल कर सकते हैं।

जैसा कि हमने ऊपर बताया जिन ग्राहकों ने पहले फ्री या डिस्काउंट प्रीमियम सर्विस को खरीदा हो वो इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं हैं। हालांकि, अगर आपने YouTube Premium का इस्तेमाल पहले किया हो तो इस स्पेशल ऑफर का फायदा उठाने का एक तरीका ये है कि आप दूसरे गूगल अकाउंट को यूज करें।

गौर करने वाली बात ये है कि यूजर्स अगर ऐप के Get YouTube Premium ऑप्शन पर चले जाएंगे। तो उन्हें ये ऑफर दिखाई नहीं देगा। उन्हें इस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Get YouTube Premium बटन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद यूजर्स को 10 रुपये का पेमेंट करना होगा और फिर मेंबरशिप एक्टिवेट हो जाएगा।

Youtube की सब्सक्रिप्शन बेस्ड Premium service म्यूजिक और वीडियो कंटेंट का ad-free एक्सेस ऑफर करती है। इस पेड मेंबरशिप में ऑफलाइन व्यूइंग का भी ऑप्शन मिलता है। साथ ही बैकग्राउंड प्लेबैक और YouTube Music Premium भी साथ ही मिलता है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article