टेक एंड गैजेट्स

YouTube ने भारत में लॉन्च किया प्रीमियम का लाइट वर्जन, अब हर कोई लेगा सब्सक्रिप्शन

इसकी कीमत भारत में 89 रुपये प्रति माह रखी गई है, जो Premium Student Plan के बराबर है। कंपनी ने बताया कि इस प्लान के तहत गेमिंग, फैशन, ब्यूटी और न्यूज जैसी कैटेगरी के अधिकतर वीडियो विज्ञापन-मुक्त देखे जा सकेंगे, हालांकि यहां यह साफ नहीं किया गया है कि “अधिकतर वीडियो” से कंपनी का मतलब किन-किन कंटेंट से है।

Image

YouTube Premium Lite subscription/Photo- Youtube

YouTube Premium Lite subscription plan: यूट्यूब ने भारत में अपना नया YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो केवल विज्ञापन-मुक्त (Ad-Free) वीडियो का अनुभव चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

इसकी कीमत भारत में 89 रुपये प्रति माह रखी गई है, जो Premium Student Plan के बराबर है। कंपनी ने बताया कि इस प्लान के तहत गेमिंग, फैशन, ब्यूटी और न्यूज जैसी कैटेगरी के अधिकतर वीडियो विज्ञापन-मुक्त देखे जा सकेंगे, हालांकि यहां यह साफ नहीं किया गया है कि “अधिकतर वीडियो” से कंपनी का मतलब किन-किन कंटेंट से है।

इस नए प्लान के तहत यूजर्स को सभी डिवाइस जैसे फोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर विज्ञापन रहित वीडियो देखने का अनुभव मिलेगा, हालांकि इसमें कई सीमाएं भी हैं। इसमें YouTube Music, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं शामिल नहीं होंगी। साथ ही, कुछ शॉर्ट्स, म्यूजिक कंटेंट या फिर सर्च और ब्राउजिंग के दौरान विज्ञापन दिखाई दे सकते हैं।

वहीं तुलना करें तो YouTube Premium का इंडिविजुअल प्लान 149 रुपये प्रति माह, डुओ प्लान 219 रुपये प्रति माह, फैमिली प्लान 299 रुपये प्रति माह और वार्षिक सब्सक्रिप्शन 1,490 रुपये में मिलता है। ऐसे में यह नया Premium Lite प्लान उन यूजर्स के लिए किफायती विकल्प हो सकता है जिन्हें केवल विज्ञापन-मुक्त वीडियो की ही जरूरत है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article