टेक एंड गैजेट्स

लूट लो ऑफर: आधी कीमत में मिल रहा है यह फोन, 16GB रैम के साथ मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के साथ 12 जीबी के साथ 4 जीबी तक वर्चुअल रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Nothing Phone 3 में 5500mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W की वायर चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

Image

Nothing Phone 3 price drop/photo- Nothing

सस्ते में सामान खरीदना किसे पसंद नहीं है और जब सामान शानदार हो तो फिर सोने पर सुहागा है। यदि आप भी सस्ते यानी आधी कीमत पर Nothing Phone 3 खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। Flipkart Big Billion Days की सेल अभी चल रही है और इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट की सेल में Nothing Phone 3 भी काफी सस्ते में मिल रहा है। आइए जानते हैं Nothing Phone 3 पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से...

Nothing Phone 3 पर मिलने वाला ऑफर

Nothing Phone 3 पर सीधे तौर पर 20,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद इसकी कीमत 59,999 रुपये हो गई है। बता दें कि Nothing Phone 3 को भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यदि आपके पास Nothing Phone 1 या Phone 2 है तो एक्सचेंज ऑफर के साथ इस फोन की कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा बैंक ऑफर्स मिलाकर Nothing Phone 3 की कीमत 35,000 रुपये तक आ जाती है जो कि लॉन्चिंग प्राइस से आधी है।

Nothing Phone 3 की स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो Nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है जो इस कीमत में मिलना मुश्किल है। Nothing Phone 3 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50MP का है, वहीं दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का है। फोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2800x1260 पिक्सल है।

फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के साथ 12 जीबी के साथ 4 जीबी तक वर्चुअल रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Nothing Phone 3 में 5500mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W की वायर चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article