टेक एंड गैजेट्स

2026 के लिए YouTube ने कर दिया बड़ा ऐलान, क्रिएटर्स शॉर्ट्स में फेस दिखाकर बना सकेंगे AI Video

नील मोहन ने बताया कि Instagram Reels की तरह YouTube Shorts में भी जल्द ही फोटो पोस्ट करने का फीचर आएगा। इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपनी तस्वीरें सीधे अपने सब्सक्राइबर्स की फीड में शेयर कर पाएंगे। इससे क्रिएटर्स को अपने दर्शकों से जुड़ने के और ज्यादा मौके मिलेंगे।

Image

इस यूजर्स को यूट्यूब शॉर्ट्स में मिलेंगे नए फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

YouTube ने 2026 के लिए अपने प्लेटफॉर्म और क्रिएटर्स को लेकर बड़े प्लान बनाए हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मौजूदा और आने वाले नए टूल्स में और ज़्यादा इस्तेमाल किया जाएगा। YouTube के CEO नील मोहन ने बताया है कि आने वाले समय में क्रिएटर्स AI की मदद से ऐसे शॉर्ट वीडियो बना सकेंगे, जो बिल्कुल उन्हीं जैसे दिखेंगे।

हालांकि नील मोहन ने इस फीचर की तकनीकी जानकारी नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि यह OpenAI के Sora टूल जैसा हो सकता है, जहां सिर्फ टेक्स्ट लिखकर वीडियो बनाया जा सकता है।

YouTube की 2026 के लिए शानदार AI स्ट्रैटेजी

एक ब्लॉग पोस्ट में नील मोहन ने YouTube के लिए आने वाले कई AI-आधारित फीचर्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस साल क्रिएटर्स अपनी शक्ल का इस्तेमाल करके शॉर्ट्स बना सकेंगे, सिर्फ टेक्स्ट लिखकर गेम्स तैयार कर पाएंगे और म्यूजिक के साथ नए-नए प्रयोग कर सकेंगे। ये सभी फीचर्स AI की मदद से काम करेंगे।

हालांकि, कंटेंट बनाने में AI पर बढ़ती निर्भरता को लेकर कुछ क्रिएटर्स को चिंता हो सकती है। लेकिन नील मोहन ने साफ कहा कि AI किसी को रिप्लेस नहीं करेगा। उनके मुताबिक, AI सिर्फ अपनी बात और क्रिएटिविटी दिखाने का एक टूल होगा, न कि इंसानों की जगह लेने वाला विकल्प।

YouTube Shorts में नए AI फीचर्स आ रहे हैं

कंपनी 2026 में यूजर्स YouTube Shorts में नए फॉर्मेट भी पेश करेगा। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया कि शॉर्ट्स फॉर्मेट में क्या बदलाव होंगे। इस बारे में भी पता नहीं चला है कि आने वाले समय में AI-बेस्ड गेम क्रिएशन या म्यूजिक एक्सपेरिमेंट कैसे काम करेंगे, लेकिन कुछ बदलावों की पुष्टि हो गई है।

नील मोहन ने बताया कि Instagram Reels की तरह YouTube Shorts में भी जल्द ही फोटो पोस्ट करने का फीचर आएगा। इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपनी तस्वीरें सीधे अपने सब्सक्राइबर्स की फीड में शेयर कर पाएंगे। इससे क्रिएटर्स को अपने दर्शकों से जुड़ने के और ज्यादा मौके मिलेंगे।

2026 में YouTube का मुख्य फोकस: TV एक्सपीरियंस

2026 में YouTube का सबसे बड़ा फोकस स्मार्ट टीवी पर होगा, यानी घर की सबसे बड़ी स्क्रीन पर। नील मोहन ने बताया कि आने वाले समय में यूज़र्स को पूरी तरह अपनी पसंद के मुताबिक मल्टीव्यू देखने के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और न्यूज़ के लिए 10 से ज्यादा खास YouTube TV प्लान भी लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद सब्सक्राइबर्स को यह तय करने की ज़्यादा आज़ादी देना है कि वे YouTube TV पर कंटेंट कैसे और किस तरह देखें। 2026 में YouTube का एक और बड़ा फोकस क्रिएटर इकॉनमी को मजबूत करना होगा। मोहन के अनुसार, क्रिएटर्स को पूरे साल नए मोनेटाइजेशन टूल्स मिलेंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article