टेक एंड गैजेट्स

28 दिन बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे ये बैंक अकाउंट, PNB ने दी चेतावनी

बैंक ने साफतौर पर कहा है कि अगर ग्राहक तय समय सीमा के भीतर अपने खाते को सक्रिय नहीं कराते हैं, तो 16 अप्रैल 2026 या उसके बाद बैंक बिना किसी अतिरिक्त सूचना के ऐसे खातों को बंद कर सकता है। इसलिए समय रहते कार्रवाई करना जरूरी है।

Image

These bank accounts will be permanently closed after 28 days PNB warns Customers/Photo-iStock

बैंक अकाउंट को बंद करना भारत में कोई बड़ी बात नहीं है। सरकारी या प्राइवेट सभी तरह के बैंक पहले तो बैंक अकाउंट पर पेनाल्टी लगाते हैं और फिर बाद में खाते को ही बंद कर देते हैं। अगर आपका भी कोई बैंक खाता लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने ऐसे खातों को लेकर अहम सूचना जारी की है, जिनमें लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। बैंक अब इन निष्क्रिय खातों को बंद करने की तैयारी में है।

किन खातों पर लागू होगा नियम

PNB द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह फैसला उन खातों पर लागू होगा जिनमें पिछले 3 वर्षों से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस भी शून्य है। ऐसे खातों को बैंक निष्क्रिय मानते हुए बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। बैंक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।

15 अप्रैल तक का दिया गया समय

बैंक ने ग्राहकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे 15 अप्रैल 2026 से पहले अपनी नजदीकी शाखा में जाकर केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी कर लें और अपने खाते को सक्रिय करवा लें। यह कदम उठाने से खाता बंद होने से बच सकता है।

तय तारीख के बाद क्या होगा

अगर ग्राहक तय समय सीमा के भीतर अपने खाते को सक्रिय नहीं कराते हैं, तो 16 अप्रैल 2026 या उसके बाद बैंक बिना किसी अतिरिक्त सूचना के ऐसे खातों को बंद कर सकता है। इसलिए समय रहते कार्रवाई करना जरूरी है।

क्या करें ग्राहक

ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने खाते की स्थिति तुरंत जांचें। अगर खाता निष्क्रिय है, तो नजदीकी PNB शाखा में जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करें और KYC अपडेट करवाएं। इससे खाता दोबारा चालू हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

यदि किसी ग्राहक को इस प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी चाहिए, तो वे अपनी नजदीकी PNB शाखा से संपर्क कर सकते हैं या बैंक की हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे इस सूचना को नजरअंदाज न करें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article