टेक एंड गैजेट्स

गजब का है शाओमी का यह फोन, बिना नेटवर्क कर सकते हैं बात, सैटेलाइट कनेक्शन भी नहीं है

नया Xiaomi 15T न सिर्फ बेहतरीन परफॉर्मेंस और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आता है, बल्कि इसमें एक ऐसा ऑफलाइन कम्युनिकेशन मोड दिया गया है जो इसे एक तरह से वॉकी-टॉकी में बदल देता है यानी आप किसी से बिना नेटवर्क, बिना सैटेलाइट कनेक्शन बातें कर सकते हैं।

Image

Xiaomi 15T Offline Communication/Photo-Xiaomi

Xiaomi ने अपनी T सीरीज में हमेशा से ऐसे फीचर दिए हैं, जो एक अच्छे स्मार्टफोन की जरूरतों को पूरा करते हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने कुछ ऐसा पेश किया है जो इस सीरीज को बाकी से अलग बनाता है। नया Xiaomi 15T न सिर्फ बेहतरीन परफॉर्मेंस और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आता है, बल्कि इसमें एक ऐसा ऑफलाइन कम्युनिकेशन मोड दिया गया है जो इसे एक तरह से वॉकी-टॉकी में बदल देता है यानी आप किसी से बिना नेटवर्क, बिना सैटेलाइट कनेक्शन बातें कर सकते हैं।

इनबिल्ट वॉकी-टॉकी

दरअसल, पारंपरिक वॉकी-टॉकी अब बीते जमाने की चीज लगती है, लेकिन ऐसी जगहों पर जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं होता, वे आज भी उपयोगी साबित होती हैं। कई एंड्रॉयड एप्स दावा करती हैं कि वे फोन को वॉकी-टॉकी बना सकती हैं, मगर यह पूरी तरह संभव नहीं होता क्योंकि स्मार्टफोन में उस तरह की रेडियो फ्रिक्वेंसी प्रसारण करने वाला हार्डवेयर नहीं होता।

एंटीना से होगा काम

Xiaomi 15T में भी ऐसा कोई हार्डवेयर नहीं है, लेकिन कंपनी ने इसका समाधान एक अत्यधिक शक्तिशाली Bluetooth एंटीना के रूप में निकाला है। यह एंटेना 15T सीरीज के दो डिवाइसों को बिना किसी नेटवर्क या सिम कनेक्शन के सीधे वॉयस कॉल करने की क्षमता देता है। कंपनी का दावा है कि Xiaomi 15T Pro की रेंज 1.9 किलोमीटर तक और स्टैंडर्ड 15T की रेंज 1.3 किलोमीटर तक है। तुलना के लिए, OPPO और OnePlus के BeaconLink फीचर की रेंज सिर्फ 10 से 200 मीटर तक सीमित होती है।

अगर Xiaomi का यह Offline Communication फीचर उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो यह ट्रैकिंग, एडवेंचर, हाइकिंग या ऑफ-ग्रिड यात्राओं के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है, हालांकि इसके कुछ शर्तें भी हैं, सबसे बड़ी यह कि यह फीचर तभी काम करेगा जब आपके पास दो Xiaomi 15T डिवाइस हों। यह सुविधा Xiaomi की अपनी “Astral Communication” तकनीक का हिस्सा है, जो Surge T1S Tuner और Super Antenna Array जैसे हार्डवेयर पर निर्भर करती है।

    यही हार्डवेयर वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और सेलुलर सिग्नल की ताकत बढ़ाता है। रेंज को लेकर कंपनी के दावे थोड़े सशंकित लगते हैं। Xiaomi ने बताया कि यह दूरी सिर्फ खुले और बिना बाधा वाले वातावरण में संभव है। टेस्टिंग में पाया गया कि 15T Pro और 15T के बीच लगभग 200 मीटर तक कॉल सफल रही, लेकिन 500 मीटर पर सिग्नल टूट गया। फिर भी, यह फीचर स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक नया और साहसिक प्रयोग है, जो Xiaomi 15T को बाकी डिवाइसों से वास्तव में अलग और दिलचस्प बनाता है।
    Pradeep Pandey
    प्रदीप पाण्डेयauthor

    प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

    और पढ़ें
    End of Article