टेक एंड गैजेट्स

कौन हैं मुरादाबाद के सबीह खान, जो बन सकते हैं Apple के अगले सीईओ

Who will be the next CEO of Apple: ब्लूमबर्ग ने पिछले साल एप्पल के संभावित सीईओ के लिए नाम सुझाए थे। इस लिस्ट में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सबीह खान और वाइस प्रेसिडेंट प्रिया बालासुब्रमण्यम का नाम भी शामिल है। दरअसल, कंपनी सीईओ के लिए ऐसा नाम चाहती है जो टिम कुक की तरह लंबे समय तक कंपनी को संभाल सके।

Image

Sabih Khan

Who will be the next CEO of Apple: आईफोन मेकर एप्पल को एक महत्वपूर्ण चुनौती का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अब कंपनी को अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव करना है। दरअसल, एप्पल के सीईओ टिम कुक, जो इस साल 64 वर्ष के हो रहे हैं और एक दशक से अधिक समय से एप्पल के प्रभारी हैं, जल्द ही रिटायर्ड होने वाले हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एप्पल का अगला सीईओ कौन होगा। ऐसे में मुरादाबाद के सबीह खान का नाम भी सामने आ रहा है, जो टिम कुक की जगह ले सकते हैं।

क्या सबीह खान लेंगे टिम कुक की जगह?

हालांकि, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) जेफ विलियम्स का आता है। हालांकि, विलियम्स की उम्र भी काफी ज्यादा है ऐसे में वह ज्यादा सालों तक एप्पल सीईओ नहीं रह सकेंगे। ब्लूमबर्ग ने पिछले साल एप्पल के संभावित सीईओ के लिए नाम सुझाए थे। इस लिस्ट में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सबीह खान और वाइस प्रेसिडेंट प्रिया बालासुब्रमण्यम का नाम भी शामिल है। दरअसल, कंपनी सीईओ के लिए ऐसा नाम चाहती है जो टिम कुक की तरह लंबे समय तक कंपनी को संभाल सके।

कौन हैं सबीह खान?

सबीह खान को भी एप्पल का अगला सीईओ माना जा रहा है। वह भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। सबीह फिलहाल ऐपल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। साल 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जन्मे सबीह ने 5वीं कक्षा के दौरान अपने परिवार के साथ भारत छोड़ दिया था। उन्होंने टफ्ट्स विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद 1995 में उन्होंने एप्पल को ज्वाइन किया। 2019 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स) बनाया गया। वह एप्पल सीओओ जेफ विलियम्स को रिपोर्ट करते हैं। ऐसे में यदि जेफ विलियम्स को सीईओ बनाया जाता है तो सबीह खान एप्पल में COO का पद संभाल सकते हैं।

एप्पल सीईओ की लिस्ट में कौन से नाम शामिल

  • एप्पल हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस
  • एप्पल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) जेफ विलियम्स
  • एप्पल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स) सबीह खान
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article