टेक एंड गैजेट्स

अब अपने दोस्तों को सुनाएं मनपसंद गाने, WhatsApp ला रहा नया फीचर

WhatsApp Video and Music Audio Sharing Feature: इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने दोस्तों को अपने फोन से ही अपनी पसंद का गाना सुना सकते हैं। एप्पल ने 2021 में SharePlay नामक एक ऐसा ही फीचर पेश किया था।

Image

WhatsApp

WhatsApp Video and Music Audio Sharing Feature: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुश खबर है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को अपने दोस्तों के साथ मनपसंद गाने शेयर करने की सुविधा देगा। यूजर्स म्यूजिक वीडियो और ऑडियो दोनों को अपने कॉन्टैक्ट के साथ शेयर कर सकेंगे।

क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए एक वीडियो और म्यूजिक ऑडियो शेयरिंग फीचर डेवलप कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में ट्रैकर ने पाया कि व्हाट्सएप आईओएस पर फीचर के लिए सपोर्ट जोड़ रहा है। इस फीचर को एंड्रॉयड के लिए भी रोल आउट किया जाएगा।

बीटा टेस्टिंग के लिए जारी हुआ फीचर

एंड्रॉयड 2.23.26.18 के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा पर फीचर को जारी कर दिया गया है। फीचर ट्रैकर ने कहा कि व्हाट्सएप वीडियो कॉल में सभी पार्टिसिपेंट को एक डिवाइस पर चल रहे म्यूजिक को सुनने की अनुमति देने पर काम कर रहा है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने दोस्तों को अपने फोन से ही अपनी पसंद का गाना सुना सकते हैं।

आईफोन पर पहले से मिलती है सुविधा

एप्पल ने 2021 में SharePlay नामक एक ऐसा ही फीचर पेश किया था, जो यूजर्स को एक साथ वीडियो देखने और चुनिंदा ऐप्स से म्यूजिक सुनने और फेसटाइम कॉल के दौरान दोस्तों के साथ गेम खेलने की अनुमति देता है। हालांकि, अभी यह देखना बाकी है कि व्हाट्सएप के नए फीचर के साथ सभी वीडियो और म्यूजिक ऑडियो के साथ सपोर्ट मिलता है कि नहीं। फीचर को जल्दी जारी किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article