टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर आ रहा नया लॉगआउट फीचर, बिना चैट डिलीट किए ले सकेंगे ब्रेक!

WhatsApp Logout Feature: अब तक WhatsApp पर लॉगआउट का कोई ऑप्शन नहीं था। अगर किसी को ब्रेक चाहिए होता था, तो या तो ऐप अनइंस्टॉल करनी पड़ती थी या फिर अकाउंट डिलीट करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसका मतलब यह हुआ कि आप WhatsApp से कुछ समय के लिए दूरी बना सकते हैं, और जब दोबारा लॉगिन करेंगे, तो सब कुछ वैसे ही मिलेगा जैसा छोड़ा था।

Image

WhatsApp Logout Feature

WhatsApp Logout Feature: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को उनके अकाउंट मैनेजमेंट पर ज्यादा कंट्रोल देगा, खासकर तब जब वे ऐप से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहें। यानी जल्द ही यूजर्स को अकाउंट लॉगआउट की सुविधा मिल सकती है, वो भी बिना चैट डेटा खोए बिना।

WhatsApp Logout फीचर

हाल ही में WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.25.17.37 के कोड की गहराई से जांच (teardown) में यह सामने आया है कि WhatsApp अब Logout फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह विकल्प ऐप के Settings > Account मेन्यू के अंदर दिखेगा। यह फीचर अभी विकास के चरण में है, लेकिन इसके आने से यूज़र्स को यह सुविधा मिलेगी कि वे अपने प्राइमरी डिवाइस से WhatsApp से लॉगआउट कर सकें, वो भी बिना चैट डिलीट किए। यह फीचर लंबे समय से यूजर्स की डिमांड में था और अब इसका इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।

लॉगआउट का ऑप्शन नहीं देता व्हाट्सएप

अब तक WhatsApp पर लॉगआउट का कोई ऑप्शन नहीं था। अगर किसी को ब्रेक चाहिए होता था, तो या तो ऐप अनइंस्टॉल करनी पड़ती थी या फिर अकाउंट डिलीट करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर में यूजर्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे:

  • Erase all data & preferences- इससे सारे चैट्स और सेटिंग्स डिलीट हो जाएंगे।
  • Keep all data & preferences-इससे लॉगआउट हो जाएगा लेकिन डेटा और चैट्स फोन में ही रहेंगे।
  • Cancel- अगर आप अपना मन बदल लें।

कब लॉन्च होगा फीचर

इसका मतलब यह हुआ कि आप WhatsApp से कुछ समय के लिए दूरी बना सकते हैं, और जब दोबारा लॉगिन करेंगे, तो सब कुछ वैसे ही मिलेगा जैसा छोड़ा था। हालांकि अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और सबसे पहले बीटा टेस्टर्स को मिलेगा। पब्लिक के लिए कब आएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यह WhatsApp यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अब ऐप को डिलीट किए बिना ही आराम से ब्रेक लिया जा सकेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article