टेक एंड गैजेट्स

Whatsapp पर स्टेटस लगाना होगा और भी मजेदार, जल्द मिलेगा Instagram वाला ये फीचर

जल्द ही व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाना और भी मजेदार होने वाला है। व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा जल्द ही व्हाट्सऐप के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाली है। दरअसल जल्द ही इन्स्टाग्राम स्टोरीज की तरह स्टीकर इमेज का फीचर व्हाट्सऐप स्टेटस के लिए भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स इन्स्टाग्राम की फोटोज या वीडियोज पर स्टीकर की कई फोटोज भी लगा सकते हैं।

Image

Whatsapp पर स्टेटस लगाना होगा और भी मजेदार

Photo : iStock

Whatsapp Status New Feature: अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सऐप लगातार कई नए अपडेट्स लाता रहता है। अब जल्द ही व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाना और भी मजेदार होने वाला है। व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा जल्द ही व्हाट्सऐप के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाली है। दरअसल जल्द ही इन्स्टाग्राम स्टोरीज की तरह स्टीकर इमेज का फीचर व्हाट्सऐप स्टेटस के लिए भी उपलब्ध करवाया जाएगा। आइये जानते हैं कि ये फीचर क्या है और यूजर्स का इसका इस्तेमाल कैसे कर पायेंगे?

क्या है स्टीकर इमेज फीचर

व्हाट्सऐप पर अक्सर अलग-अलग फोटोज को शेयर करने के लिए कई सारे स्टेटस लगाने पड़ते हैं। दूसरी तरफ इन्स्टाग्राम पर स्टीकर इमेज का फीचर मिलता है। इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स इन्स्टाग्राम की फोटोज या वीडियोज पर स्टीकर की कई फोटोज भी लगा सकते हैं। स्टीकर इमेज लगाने से नॉर्मल स्टेटस या स्टोरी भी काफी क्रिएटिव और बेहद मजेदार लगते हैं। इन्स्टाग्राम की तरह ही अब जल्द व्हाट्सऐप पर भी यह फीचर आ जाएगा जिसके बाद व्हाट्सऐप स्टेटस लगाना और भी मेजदार और क्रिएटिव हो जाएगा।

यूजर्स कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

व्हाट्सऐप का बीटा वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स फिलहाल इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं और जल्द ही एक अपडेट की बदौलत सभी यूजर्स के लिए इसे उपलब्ध करवाया जा सकता है। जब आप व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाने के लिए किसी फोटो या वीडियो को सेलेक्ट करेंगे तो आपको कई गोल, दिल के आकार और चौकोर आकार के स्टीकर्स मिल जाएंगे। इन स्टीकर्स का इस्तेमाल करके आप किसी फोटो या वीडियो पर इमेज लगा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article