टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp स्टेटस में आए धमाकेदार नए फीचर्स: अब बनाएं कोलाज, लगाएं म्यूजिक स्टिकर और करें इंटरैक्टिव शेयरिंग

WhatsApp interactive Status features: WhatsApp ने अपने स्टेटस फीचर को और ज्यादा मजेदार और इंटरैक्टिव बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब यूजर्स अपने स्टेटस को ज्यादा पर्सनल, क्रिएटिव और दिलचस्प तरीके से शेयर कर सकेंगे। ये नए अपडेट्स आने वाले कुछ महीनों में सभी यूजर्स को मिलने लगेंगे।

Image

WhatsApp

WhatsApp interactive Status features: व्हाट्सएप जल्द ही अपने स्टेटस फीचर में कुछ नए और शानदार बदलाव लाने जा रहा है, जिनमें कोलाज बनाने की सुविधा, म्यूजिक स्टिकर और इंटरैक्टिव प्रॉम्प्ट्स शामिल हैं। ये सभी टूल्स यूजर्स के स्टेटस को और भी पर्सनल, क्रिएटिव और एंगेजिंग बनाने के लिए पेश किए गए हैं।

एक्सप्रेसिव होगी चैट्स

WhatsApp का कहना है कि ये नए फीचर्स यूजर्स को अपने रोजमर्रा के पलों को दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा एक्सप्रेसिव तरीके से शेयर करने में मदद करेंगे। यह अपडेट उन लोगों के लिए खास होगा जो किसी खास मौके जैसे शादी, बर्थडे या अपनी दिनचर्या की झलक दिखाना पसंद करते हैं।

नया स्टेटस अपडेट WhatsApp को एक डायनामिक और पर्सनल स्पेस में बदल देगा, जहां यूजर्स फोटो, म्यूजिक और इंटरैक्शन के जरिए अपनी स्टोरी बता पाएंगे। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, ये सभी नए फीचर्स जल्द ही रोलआउट होना शुरू होंगे और अगले कुछ महीनों में सभी यूज़र्स को उपलब्ध होंगे। यह बदलाव WhatsApp को सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि एक पर्सनल सोशल शेयरिंग प्लेटफॉर्म की दिशा में ले जाता है, जहां इमोशन और क्रिएटिविटी दोनों को बराबर जगह दी गई है।

WhatsApp ने अपने स्टेटस फीचर को और ज्यादा मजेदार और इंटरैक्टिव बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब यूजर्स अपने स्टेटस को ज्यादा पर्सनल, क्रिएटिव और दिलचस्प तरीके से शेयर कर सकेंगे। ये नए अपडेट्स आने वाले कुछ महीनों में सभी यूजर्स को मिलने लगेंगे।

नए फीचर्स में क्या है खास?

लेआउट फीचर: अब आप एक ही स्टेटस में 6 तक फोटो का कोलाज बना सकते हैं। इस फीचर से किसी खास मौके या यादगार पलों को एक साथ दिखाना आसान हो जाएगा।

म्यूज़िक स्टिकर: अब स्टेटस में सीधे गाना जोड़ा जा सकता है। चाहे कोई मूड हो या स्पेशल मोमेंट, अब आप उसके लिए परफेक्ट बैकग्राउंड म्यूजिक लगा सकते हैं।

फोटो स्टिकर: अपनी किसी भी फोटो को स्टिकर में बदलें, उसका साइज और शेप एडजस्ट करें, और स्टेटस को बनाएं और भी क्रिएटिव।

एड योर स्टिकर: इस नए इंटरैक्टिव फीचर की मदद से आप एक थीम या सवाल पोस्ट कर सकते हैं, जिस पर आपके दोस्त जवाब दे सकते हैं। उनके जवाब भी स्टेटस के रूप में दिख सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article