टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर आया नया अपडेट, बहुत काम का है ‘एक्सिडेंटल डिलीट’ नाम का ये फीचर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 20, 2022, 09:14 PM IST

WhatsApp पर एक नया फीचर जोड़ा गया है जो लोगों या ग्रुप को गलती से भेज दिए मैसेज अब डिलीट किए जा सकेंगे. अगर आपने हड़बड़ी में डिलीट फॉर मी कर दिया है तो भी आप उस मैसेज को डिलीट कर सकते हैं. यहां जानें कैसे.

Image

इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स को गलत मैसेज भेजने के बाद 5 सेकंड की एक विंडो मिलती है.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • WhatsApp पर आया ये नया अपडेट
  • Accidental Delete फीचर काम का
  • Delete For Me पर अब चिंता नहीं

WhatsApp Update Accidental Delete: मेटा के मालिकाना हक वाले लोगों के पसंदीदा चैट प्लेटफॉर्म WhatsApp पर एक नया फीचर जोड़ा गया है. इसका नाम एक्सिडेंटल डिलीट और इस फीचर के माध्यम से WhatsApp पर चैट सुरक्षित रखने की एक नई लेयर जुड़ गई है. हममे से लगभग सभी लोगों के साथ ऐसा हुआ होगा कि किसी मैसेज को हमने गलत कॉन्टैक्ट या गलत ग्रुप पर सेंड कर दिया. इसे लेकर कंपनी का कहना है कि ऐसे मैसेज भेजने के बाद गलती से आप डिलीट फॉर एव्रीवन की जगह डिलीट फॉर मी चुन लेते हैं जिसे मैसेज पाने वाला समझ नहीं पाता.

इस दिक्कत से मिलेगी निजात

इसी दिक्कत से यूजर्स को निजात दिलाने के लिए WhatsApp में ये फीचर जोड़ा गया है. इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स को गलत मैसेज भेजने के बाद 5 सेकंड की एक विंडो मिलती है, इसमें एक्सिडेंटल मैसेज डिलीट का विकल्प चुनकर आप डिलीट फॉर एव्रिवन कर सकते हैं. इससे डिलीट फॉर मी हुए मैसेज को सामने वाले के मोबाइल से भी हटाया जा सकता है.

किन्हें मिलेगा ये फीचर

कंपनी ने इस नए फीचर को एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस के लिए पेश किया है. इससे पहले हाल में कंपनी ने मैसेज यूर सेल्फ फीचर ग्राहकों को मुहैया कराया है जिसमें यूजर्स खुदको मैसेज कर सकेंगे. यहां आप वीडियो से लेकर इमेज और मैसेज से लेकर कुछ ही सेव कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से अब आप अपने नोट्स या कोई अन्य डॉक्युमेंट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article