WhatsApp Latest Feature Updates: मेटा के स्वामित्व वाला इस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप लगातार नए-नए अपडेट और फीचर्स पेश कर रहा है। इन फीचर्स की मदद से व्हाट्सएप सिक्योरिटी के साथ ऐप एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। यदि आप भी मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम व्हाट्सएप के सबसे कमाल के पांच फीचर्स बता रहे हैं जो आपके अकाउंट की सिक्योरिटी के साथ व्हाट्सएप इस्तेमाल के मजे को भी दोगुना कर देंगे। चलिए जानते हैं।
ऑनलाइन स्टेटस हाइड
व्हाट्सएप का ऑनलाइन स्टेटस हाइड सबसे काम के फीचर में से एक है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसको ऑन करने के बाद कोई भी यह नहीं पता कर पाएगा कि आप व्हाट्सएप पर ऑन हैं कि नहीं। हालांकि, यह फीचर काफी पहले जारी किया गया है, लेकिन अब भी सबसे काम के फीचर में से एक है।
व्हाट्सएप चैट लॉक
चैट लॉक भी काफी कमाल की फीचर है और सिक्योरिटी के लिए जरूरी हो जाता है। अब तक चैट को छिपाने के लिए या तो आप उन्हें आर्काइव कर सकते थे या व्हाट्सएप को पूरी तरह से लॉक कर सकते थे। लेकिन अब आप व्हाट्सएप चैट को विशेष रूप से लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए बस किसी भी चैट कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल इंफो स्क्रीन पर जाएं चैट लॉक ऑप्शन में से चैट लॉक करें को एनेबल कर दें।
एडिट मैसेज
टेलीग्राम के जैसे ही व्हाट्सएप में भी मैसेज को भेजने के बाद एडिट करने का ऑप्शन मिलता है। यानी आप मैसेज भेजने के बाद 15 मिनट तक अपनी गलती ठीक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको मैसेज पर टैप करना है और एडिट ऑप्शन में जाकर मैसेज में सुधार करना है और सेंड कर देना है। हालांकि, एडिट होने के बाद मैसेज में एडिटेड टैग दिखाई देगा।
शेयर हाई क्वालिटी फोटो
व्हाट्सएप से हाई क्वालिटी फोटो भेजना बहुत बड़ा सिरदर्द था। लेकिन अब किसी के साथ भी एक क्लिक में HD फोटो को शेयर किया जा सकता है। इसके लिए आपको फोटो भेजने के दौरान HD ऑप्शन को सिलेक्ट कर देना है और आप क्वालिटी फोटो शेयर कर सकेंगे।
मल्टिपल डिवाइस सपोर्ट
वर्षों के इंतजार के बाद व्हाट्सएप ने आखिरकार हमें अपने एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल करने की सुविधा दी। यह सुविधा मूल रूप से वैसे ही काम करती है जैसे आप व्हाट्सएप वेब का उपयोग करते हैं। यानी आप एक ही अकाउंट को मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या दूसरे फोन पर भी चला सकते हैं। इसके लिए आपको लिंक डिवाइस पर जाना है और कैमरे की मदद से QR कोड को स्कैम करना है और दूसरे डिवाइस में अकाउंट लिंक हो जाएगा।
