टेक एंड गैजेट्स

सुनते ही गायब हो जाएगा वॉयस मैसेज, WhatsApp में आया कमाल का फीचर, ऐसे करें यूज

WhatsApp View Once Feature For Voice Notes: व्यू वन्स फीचर को व्हाट्सएप ने साल 2021 में पेश किया था। पहले इसके तहत केवल टेक्स्ट मैसेज को भेजा जा सकता था, लेकिन अब वॉयस नोट को भी इसमें शामिल किया गया है। यानी आपकी पर्सनल जानकारी को लीक करना मुश्किल होने वाला है।

Image

WhatsApp View Once

WhatsApp View Once Feature For Voice Notes: यदि आप मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके वॉयस मैसेज की सिक्योरिटी बढ़ने वाली है। व्हाट्सएप ने एक नए फीचर को रोलआउट किया है, जो यूजर्स को 'व्यू वन्स' फीचर के तहत वॉइस नोट भेजने की सुविधा देता है। यानी व्यू वन्स से भेजे गए वॉयस मैसेज को केवल एक बार ही सुना जा सकता है।

वॉयस नोट के लिए 'व्यू वन्स' फीचर

व्यू वन्स फीचर को व्हाट्सएप ने साल 2021 में पेश किया था। पहले इसके तहत केवल टेक्स्ट मैसेज को भेजा जा सकता था, लेकिन अब वॉयस नोट को भी इसमें शामिल किया गया है। यानी आपकी पर्सनल जानकारी को लीक करना मुश्किल होने वाला है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी मर्जी के बिना आपके वॉयस नोट को न दोबारा सुना जा सकता है और न ही किसी के साथ शेयर किया जा सकता है।

बता दें कि आपके सभी पर्सनल मैसेज की तरह, व्हाट्सएप आपके वॉयस नोट को डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखता है, और व्यू वन्स के साथ इसकी सिक्योरिटी डबल होने वाली है।

ऐसे इस्तेमाल करें वॉयस नोट के लिए व्यू वन्स

यदि आपको अब तक व्हाट्सएप का नया फीचर नहीं मिला हो तो पहले अपने ऐप को अपडेट कर लें। अब व्यू वन्स में वॉयस मैसेज भेजने के लिए चैटबॉक्स में जाकर वॉइस नोट रिकॉर्ड करें और सेंड करने से पहले व्यू वन्स पर सेट कर दें। व्यू वन्स का ऑप्शन आपको सेंड बटन के ठीक ऊपर दिखाई देता है।

WhatsApp में आने वाले हैं ये फीचर्स

व्हाट्सएप ने इस साल की शुरुआत में वीडियो कॉल के लिए स्क्रीन-शेयरिंग फीचर को शुरू किया था और अब कंपनी वीडियो कॉलिंग के दौरान गाना सुनने और वीडियो देखने की सुविधा शुरू करने वाली है। नया फीचर यूजर्स को बोरिंग वीडियो कॉल के राहत देने में मदद कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article