टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आया गजब का फीचर, अब सभी डिवाइस में लॉक कर सकेंगे चैट्स, जान लें फायदे

WhatsApp Chat Lock feature For Linked Devices: व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। फीचर ट्रैकर ने दावा किया कि व्हाट्सएप लिंक किए गए डिवाइस के लिए लॉक्ड चैट फीचर पर काम कर रहा है और यह भविष्य के अपडेट में उपलब्ध होगा।

Image

WhatsApp Chat Lock

WhatsApp Chat Lock feature For Linked Devices: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने पिछले साल चैट लॉक फीचर जारी किया है। लेकिन अब कंपनी इस फीचर को लिंक्ड डिवाइस के लिए भी जारी करने वाली है। यानी आप एक साथ कई डिवाइस पर चैट को लॉक कर सकेंगे। इस अपडेट को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.8.4 में देखा गया है। मेटा ने व्हाट्सएप पर सुरक्षा और गोपनीयता सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इस सुविधा का विस्तार करने की योजना बनाई है।

WhatsApp Chat Lock: जल्द होगा रोलआउट

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। फीचर ट्रैकर ने दावा किया कि व्हाट्सएप लिंक किए गए डिवाइस के लिए लॉक्ड चैट फीचर पर काम कर रहा है और यह भविष्य के अपडेट में उपलब्ध होगा।

पब्लिशर ने एंड्रॉयड 2.24.8.4 अपडेट के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा में आगामी फीचर को देखा है, जो गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के माध्यम से उपलब्ध है। इसके लिए यूजर्स को चैट लॉक सेटिंग्स>सीक्रेट कोड ऑप्शन पर जाकर सीक्रेट कोड को प्राइमरी डिवाइस से सेट करना होगा।

क्या है WhatsApp Chat Lock?

व्हाट्सएप का चैट लॉक फीचर यूजर्स को अपनी मर्जी से चैट्स को प्राइवेट रखने की सुविधा देता है। यानी यह सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए काफी खास फीचर है। यूजर्स यदि किसी चैट को पर्सनल रखना चाहते हैं यानी कोई आपका व्हाट्सएप यूज करता है, लेकिन आप किसी खास चैट को लॉक करना चाहते हैं तो यह फीचर यूजर्स को यह सुविधा देता है। यूजर्स चैट को लॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक और पासवर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अब व्हाट्सएप फीचर का विस्तार करते हुए इसे अन्य डिवाइस के लिए भी जारी करने वाला है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article