टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में मिलेगा कैमरे के लिए यह खास फीचर, ऐप का मजा हो जाएगा डबल, क्या आपने किया इस्तेमाल

WhatsApp Camera Zoom Control Feature: व्हाट्सएप वर्तमान में यूजर्स को इन-ऐप कैमरे मं व्यूफाइंडर पर अंदर और बाहर पिंच करने या कैप्चर बटन दबाए रखते हुए ऊपर की ओर स्वाइप करने की अनुमति देता है। ये दोनों ऑप्शन जूम बटन के जैसे आसान नहीं हैं। जूम कंट्रोल फीचर से यूजर्स का कैमरा एक्सपीरियंस बेहतर होने वाला है।

Image

WhatsApp Camera Zoom Control Feature (Photo Credit: WABetaInfo)

WhatsApp Camera Zoom Control Feature: यदि आप मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है जो यूजर्स को कैमरे के साथ जूम को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसके अलावा कंपनी कैमरे रोल के साथ स्टीकर को क्रिएट करने की सुविधा पर भी काम कर रही है। यूजर्स स्टिकर बनाने के लिए मेटा एआई का उपयोग कर सकेंगे।

फोटो और वीडियो में कर सकेंगे जूम कंट्रोल

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने दोनों नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, iOS 24.9.10.75 के लिए व्हाट्सएप बीटा पर एक नया जूम कंट्रोल फीचर देखा गया है। जिन यूजर्स ने TestFlight के माध्यम से iOS के लिए WhatsApp के बीटा वर्जन प्राप्त करने के लिए साइन अप किया है, वे अब नए कैमरा जूम कंट्रोल बटन तक पहुंचने के लिए लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं जो उन्हें फोटो को क्लिक करते समय या WhatsApp पर वीडियो रिकॉर्ड करते समय विभिन्न गून ऑप्शन के बीच स्विच करने देगा।

अभी मिलती है ये सुविधा

व्हाट्सएप वर्तमान में यूजर्स को इन-ऐप कैमरे मं व्यूफाइंडर पर अंदर और बाहर पिंच करने या कैप्चर बटन दबाए रखते हुए ऊपर की ओर स्वाइप करने की अनुमति देता है। ये दोनों ऑप्शन जूम बटन के जैसे आसान नहीं हैं। जूम कंट्रोल फीचर से यूजर्स का कैमरा एक्सपीरियंस बेहतर होने वाला है।

कैमरे के साथ बना सकेंगे स्टिकर्स

WABetaInfo के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस ने iOS 24.9.10.74 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा के साथ बीटा टेस्टिंग के लिए एक और सुविधा शुरू की है। बीटा टेस्टर्स को फिलहाल व्हाट्सएप पर स्टिकर चयन पैनल के साथ AI शॉर्टकट बनाने और उपयोग करने की सुविधा मिल रही है। इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article