टेक एंड गैजेट्स

गूगल ने जेमिनी AI इमेज जेनरेटर टूल पर लगाई रोक, गलत ऐतिहासिक फोटो बनाने पर हुई आलोचना

Google Pauses Gemini AI Image Generator: जेमिनी AI के इमेज जनरेटर टूल ने डायवर्सिटी के नाम पर ऐतिहासिक फोटो को गलत तरीके से दिखाया है। गूगल को इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेलना पड़ रहा है।

Image

Google Gemini AI

Google Pauses Gemini AI Image Generator: टेक दिग्गज गूगल ने अपने जेमिनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इमेज जेनरेटर फीचर को रोकने की घोषणा कर दी है। जेमिनी AI के इमेज जनरेटर टूल ने डायवर्सिटी के नाम पर ऐतिहासिक फोटो को गलत तरीके से दिखाया है। गूगल को इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेलना पड़ रहा है। आखिरकार गूगल ने फिलहाल इमेज जनरेटर टूल पर रोक लगा दी है। इसके पहले गूगल को शुरुआत में बार्ड को भी रोकना पड़ा था।

क्या है पूरा मामला?

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर यूजर्स मॉडल द्वारा बनाई गई फोटो को शेयर कर शिकायत कर रहे हैं कि एआई टूल ऐतिहासिक शख्सियतों की तस्वीरें गलत तरीके से क्रिएट कर रहा है। इसमें से ज्यादातर लोगों के रंग को लेकर सवाल उठाया गया है, जिसमें इतिहास के दृश्य भी शामिल थे। यानी गूगल का एआई मॉडल लोगों को रंग के आधार पर गलत तरीके से दिखा रहा है।

गूगल का दावा, लेकिन सच्चाई इससे अलग

गूगल ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि एआई फीचर व्यापक रूप से लोगों की एक विस्तृत सीरीज जनरेट कर सकता है। उत्पन्न कर सकता है। और यह आम तौर पर एक अच्छी बात है क्योंकि दुनिया भर के लोग इसका उपयोग करते हैं।

गूगल ने जेमिनी एआई पर लगाई रोक

लेकिन अब गूगल ने अपने जेमिनी एआई टूल पर रोक लगा दी है। गूगल ने अपनी एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है। गूगल ने लिखा, "हम पहले से ही जेमिनी के फोटो जनरेशन फीचर के साथ हाल की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसा करते समय, हम लोगों की इमेज जनरेशन को रोक देंगे और जल्द ही एक बेहतर अपडेट फिर से जारी करेंगे।

देखें यूजर्स जेमिनी एआई टूल की क्यों कर रहे आलोचना?

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article