टेक एंड गैजेट्स

Grok Vs ChatGPT: क्या है Grok? एलन मस्क क्यों कह रहे इसे ChatGPT से बेहतर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 6, 2023, 02:11 PM IST

Elon Musk Grok generative AI:

Image

xAI के इस चैटबॉट को ही Grok नाम दिया गया है।

Photo : Twitter

Elon Musk Grok generative AI: एलन मस्क ने पिछले दिन अपने यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट Grok लॉन्च किया है। ऐसे हम इस चैटबॉट के बारे में बता रहे हैं कि यह क्या है, कैसे काम करता है साथ ये दूसरे चैटबॉट से कितना अलग है।

क्या है Grok

एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (large language model) को तैयार किया है। xAI के इस चैटबॉट को ही Grok नाम दिया गया है। Grok AI का सीधा मुकाबला ओपनएआई के ChatGPT से है। Grok को लेकर एलन मस्क लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एलन मस्क का कहना है कि xAI द्वारा तैयार किया गया लार्ज लैंग्वेज मॉडल (large language model) Grok चैटबॉट ओपनएआई के चैटजीपीटी से कई मायनों में बेहतर साबित होगा।

इसका डाटा सोर्स क्या है

ChatGPT का डाटा सोर्स पूरा इंटरनेट है। चैटजीपीटी यूजर्स को इंटरनेट पर मौजूद जानकारी, ई-बुक्स और Wikipedia जैसे सोर्स से जानकारी देता है, जबकि Grok सिर्फ X पर निर्भर है जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। चैटजीपीटी रियल टाइम जानकारी तो नहीं देता है लेकिन इसके सोर्स बहुत हैं, जबकि Grok का सिर्फ एक ही सोर्स है।

कौन है इसका मालिक

Grok को एलन मस्क की देखरेख में तैयार किया गया है और इसे AI वेंचर 'xAI' ने डिजाइन किया है। ChatGPT को एआई रिसर्च स्टार्टअप OpenAI ने तैयार किया है। ChatGPT को सभी के लिए नवंबर 2022 में लॉन्च कर दिया गया था और इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है, जबकि Grok फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है और यह फ्री नहीं है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास X Premium+ का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

किस काम में इस्तेमाल होगा Grok चैटबॉट

Grok चैटबॉट को इस्तेमाल किए जाने को लेकर कंपनी ने एक खास जानकारी दी है। एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने Grok चैटबॉट को लेकर जानकारी दी है कि यह चैटबॉट यूजर को उन सवालों के जवाब देने में सक्षम है, जिन्हें दूसरे एआई सिस्टम देने में असक्षम हैं।

एलन मस्क ने Grok vs GPT का एक उदाहरण भी पेश किया है। मस्क ने दिखाया है कि Grok के पास वर्तमान जानकारियां हैं, जबकि दूसरे एआई के पास इस जानकारी का अभाव है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article